scriptब्राह्मण पार्षदों और नारीशक्ति का किया सम्मान | Brahmin councilors and women power respected | Patrika News

ब्राह्मण पार्षदों और नारीशक्ति का किया सम्मान

locationरायपुरPublished: Jan 13, 2020 01:26:38 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

आल इंडिया ब्राह्मण प्रांत संस्था ने किया सम्मानित

ब्राह्मण पार्षदों और नारीशक्ति का किया सम्मान

ब्राह्मण पार्षदों और नारीशक्ति का किया सम्मान

रायपुर. नगर निगम के चुनाव में नवनिर्वाचित ब्राह्मण पार्षदों का आल इंडिया ब्राह्मण प्रांत संस्था ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम विगत दिनों सिविल लाइंस वृंदावन हॉल में आयोजित किया गया था। संस्था के जिला अध्यक्ष पी. सुधीर मूर्ति ने बताया कि भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर विरेन्द्र पांडेय एवं वरिष्ठ पार्षद ज्ञानेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर एमके तिवारी, निवेदिता मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट थीं। इस मौके पर विधायक उपाध्याय ने समाज को एकजुट होकर विकास एवं उत्थानमें काम करने पर जोर दिया। साथ ही अतिथियों ने सभापति प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, विश्वदिनी पांडेय, सरिता आकाश आकाश दुबे, आकाशदीप शर्मा, आकाश तिवारी, रितेश त्रिपाठी, को शाल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सीमा शुक्ला, सीता सतपथी, विभा शर्मा, सरोज पाण्डेय,पूनम शर्मा, अनिता योगेन्द्र शर्मा, मंजुषा तिवारी, संध्या रानी शुक्ला, आभा तिवारी, शोभना शर्मा को शक्ति स्वरूपा सम्मान प्रदान किया गया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार ममता शर्मा, पी.सुधीर मूर्ति एवं सुमन दीवान, डॉ. तिवारी, हितेश दीवान, आलोक द्विवेदी, आईपी शर्मा सहित सामाजिक सदस्यों ने खुशी जाहिर की। सम्मान समारोह में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ विरेन्द्र पांडेय पूर्व विधायक, चंद्रभूषण शर्मा पूर्व अध्यक्ष राज्य शिक्षा आयोग, अनिता शर्मा विधायक धरसीवा एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आभा शर्मा, रूपाली शर्मा, निरजा मूर्ति सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो