scriptशादी से पहले दूल्हे के मोबाइल पर आया दुल्हन का एेसा वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन | Bride MMS viral before marriage | Patrika News

शादी से पहले दूल्हे के मोबाइल पर आया दुल्हन का एेसा वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन

locationरायपुरPublished: May 08, 2019 03:04:46 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में तैयारियां तेज हो गई। दूल्हा और दुल्हन की शादी की रस्म भी शुरू हो गई। एक हफ्ते बाद होने वाली शादी को लेकर दूल्हा और दुल्हन के घरवालों के खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन अचानक दुल्हन का एक एेसा वीडियो सामने आया जिसे देख दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

mms viral

शादी से पहले दूल्हे के मोबाइल पर आया दुल्हन का एेसा वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन

रायपुर. शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में तैयारियां तेज हो गई। दूल्हा और दुल्हन की शादी की रस्म भी शुरू हो गई। एक हफ्ते बाद होने वाली शादी को लेकर दूल्हा और दुल्हन के घरवालों के खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन अचानक दुल्हन का एक एेसा वीडियो सामने आया जिसे देख दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। छत्तीसगढ़ के कोरबा का यह मामला जिसने भी सुना वो हैरान रह गया।
mms viral
दरअसल, पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी तय हुई। एक हफ्ते बाद शादी होनी थी। लेकिन शादी से हफ्ते भर पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक एमएमएस ने दुल्हन के शादी के सपनों को चकनाचूर कर दिया। दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।
घटना कोरबा के पाली थाना क्षेत्र की है। गांव में रहने वाली एक युवती की शादी उसके परिवार ने तय कर दी थी। एक हफ्ते बाद घर में बारात आने वाली थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे।
इस बीच सोशल मीडिया पर दुल्हन की एक अश्लील वीडियो वायरल हो गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। दुल्हन का यह वीडियो दूल्हे के घरवालों तक पहुंच गया।

mms viral
जिस लड़की को दुल्हन बनाकर अपने लाने वाले थे, उसका अश्लील वीडियो देखकर दूल्हा और उसके घरवाले हैरान हो गए।
दूल्हे के घरवालों को पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने जब अपने स्तर पर इसकी जांच-पड़ताल की, तो जो सच्चाई सामने आई उसे जानकर मानो दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई हो।
इसके बाद लड़के वाले ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं वीडियो को देखकर लड़की के घरवाले भी परेशान हो गए। इस पर लड़की ने घटना की सूचना पाली थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और आईटी एक्ट की धारा 64 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने संदेही शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
हालांकि युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने वीडियो वायरल नहीं की। उसके मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति ने भेजा था। अब पुलिस वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो