scriptNGO में काम करने वाली महिला ने संगठन प्रमुख पर लगाया दुष्कर्म का आरोप | Buddhist Monk arrested on rape and misdeed charges with woman in CG | Patrika News

NGO में काम करने वाली महिला ने संगठन प्रमुख पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

locationरायपुरPublished: Jul 09, 2020 06:21:18 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में महिला से दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

woman rape

35 वर्षीय महिला ने 17 साल के लड़के पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप (Demo Pic)

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में महिला से दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी एनजीओ के चेयरमैन है।
पुलिस के मुताबिक एनजीओ में काम करने वाली एक महिला ने संस्था के प्रमुख के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले कई महीनों से उसे डरा धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़ित महिला के मुताबिक उसे घर में बंदकर रखता था। देर रात मौका पाकर पीड़िता राखी थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।
पीड़ित महिला के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ राखी थाने में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया। उसके बाद तत्काल आरोपी हिमाद्रि बरुवा को नया रायपुर सेक्टर 29 स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति से विवाद के चलते पिछले एक साल से अलग रह रही थी।
महिला का पति जगदलपुर में रहता है। महिला अपने 2 बच्चों के साथ नया रायपुर में ही किराए के मकान में रहती थी। इसके अलावा एनजीओ में काम करती थी। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो