scriptbuy paddy all registered farmers, rest assured: Bhupesh Baghel | सभी पंजीकृत किसानों से खरीदेंगे धान, निश्चिंत रहें किसान : भूपेश बघेल | Patrika News

सभी पंजीकृत किसानों से खरीदेंगे धान, निश्चिंत रहें किसान : भूपेश बघेल

locationरायपुरPublished: Dec 31, 2021 07:33:53 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोबर केवल लीपने के काम आता था, अब यह पोतने के काम भी आएगा। गोबर से पेंट बनाने के लिए काम चल रहा है।

01_1.jpg
रायपुर. प्रदेश में धान खरीदी तेजी से हो रही है, अब तक लगभग 58 प्रतिशत किसानों का धान खरीदा जा चुका है, हम सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदने प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के जामगांव-आर में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सभी सोसाइटी में किसानों के लिए धान खरीदी के अच्छे प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.