scriptCAA के समर्थन में BJP की रैली आज, UP के डिप्टी CM समेत कई दिग्गज होंगे शामिल | CAA Support Rally: BJP rally in support of Citizenship Amendment Act | Patrika News

CAA के समर्थन में BJP की रैली आज, UP के डिप्टी CM समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

locationरायपुरPublished: Jan 22, 2020 12:49:33 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 22 जनवरी बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी रैली करने जा रही है।

bjp_flag.jpg

today news

रायपुर. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 22 जनवरी बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी रैली करने जा रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) के साथ-साथ प्रदेश भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। वहीं इस रैली को लेकर कांग्रेस ने भाजपा (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मौर्या से पांच सवाल भी पूछे हैं।
सीएए (Citizenship Amendment Act) को लेकर कांग्रेस जहां देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। वहीं भाजपा ने जनजागरुकता अभियान शुरू किया है। एेसे में राजधानी में सीएए के समर्थन में निकलने वाली रैली को लेकर सियासत गरमा गई। इससे लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हो गई है। जबकि रायपुर में होने वाली बड़ी रैली को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसकी तैयारियों को लेकर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एक दिन पहले मंगलवार को एकात्म परिसर में महत्वपूर्ण बैठक ली। इसमें सांसद सुनील सोनी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

तीन घंटे रहेंगे मौर्या
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या राजधानी में करीब तीन घंटे रहेंगे। बताया जाता है कि वे दोपहर करीब तीन बजे विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से सीधे हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पहुंचेंगे। यह रैली शुरू होगी, जो कि लाखेनगर, पुरानी बस्ती, शीतला मंदिर होते हुए बूढ़ातालाब धरना स्थल पहुंचकर आमसभा के रूप में परिवर्तित होगी। रैली के बाद मौर्या भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर जाएंगे और वहां पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। मौर्या करीब छह बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे।

ध्यान भटकाने के लिए सीएए का दुरुपयोग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भारत की लगातार गिरती अर्थव्यवस्था, बेकाबू हो रही बेरोजगारी, अनियंत्रित कृषि संकट जैसी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए फूट डालो, शासन करो के एजेंडे के तहत सीएए का दुरुपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार के नागरिकता के काले कानून के खिलाफ यह किसी एक धर्म की लड़ाई नहीं, बल्कि भारतीयता को जीवित रखने की लड़ाई है। मरकाम ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से पूछा है कि, भाजपा शासित राज्यों में सीएए के विरोध-प्रदर्शन को कूरता से दमन क्यों किया जा रहा है? सीएए कानून हिंदू और मुसलमान में भेद क्यों करता है?

सीएम ने भी बोला हमला
भाजपा की रैली को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा, पहले यह बताए कि सीएए व एनआरसी को लेकर प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं या फिर केंद्रीय गृहमंत्री। इसके बाद ही फिर बात की जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, इस कानून को बनाने वाली भाजपा को डूब कर मर जाना चाहिए। इससे पूरे देश में हाहाकार मच जाएगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को होगा। वो जातिगत मात्रात्मक त्रुटी के करण भारत के नागरिक नहीं बन पाएंगे।

सीएए और एनआरसी का डर दिखा रही विपक्ष
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरी बोरिकर ने कहा, विपक्ष जिस प्रकार सीएए को लेकर भ्रम फैला रही है, वो निंदनीय है। उन्होंने कहा, विपक्ष की पार्टी सीएए और एनआरसी का डर दिखाकर दंगे कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, अवैध घुसपैठियों को रोकने के लिए एनआरसी जरूरत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो