script

सड़क हादसों को रोकने चलेगा महाअभियान, परिवहन और पुलिस विभाग ने शुरू की तैयारी

locationरायपुरPublished: Dec 18, 2018 12:11:45 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

राज्य में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनवरी में महाअभियान चलाया जाएगा

traffic

सड़क हादसों को रोकने चलेगा महाअभियान, परिवहन और पुलिस विभाग ने शुरू की तैयारी

रायपुर. राज्य में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनवरी में महाअभियान चलाया जाएगा। इसका आयोजन पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से करेंगे। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें रोड सेफ्टी, टै्रफिक संकेत एवं नियमों के साथ ही यातायात से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए दोनों ही विभागों के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि सडक़ हादसों को लेकर संसद भवन में सवाल उठाया गया था। इसे देखते हुए रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक बुलवाई गई थी। इसमें परिवहन, पुलिस, लोकनिर्माण सहित अन्य नोडल एजेंसी के लोग शामिल हुए थे। वहीं बिलासपुर उच्चन्यालय ने स्पीड ब्रेकरों को दुर्घटना का कारण मानते हुए उन्हें शीघ्र हटाने का आदेश जारी किया है।

इतने हादसे
राज्य पुलिस के आकड़ो के अनुसार जनवरी महीने में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। पिछले तीन वर्ष में इस दौरान करीब 4823 दुर्घटनाएं हुई। इसमें से अधिकांश का समय दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच था। इस अवधि में 2015 के दौरान 5111 दुर्घटना, 2016 में 5098 दुर्घटना, 2017 में 5006 दुर्घटना हुई थी। राज्य पुलिस के अफसरों का कहना है कि इस अवधि में ठंड का मौसम होने के कारण कोहरा छाने और अंधेरा जल्दी होने के कारण दुर्घटनाएं होती है। वाहन सवारों को स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण हादसों में इजाफा होता है।

केंद्र सरकार ने सडक़ हादसों को रोकने के लिए सभी राज्यों को निर्देश दिया था। साथ ही इस पर अंकुश लगाने की हिदायत दी गई थी। इसे देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इसकी कवायद में जुटे हुए है। हादसों को रोकने के लिए सप्ताहभर पहले ही प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था। इस दौरान जनवरी में सभी जिलों में चलाए जाने वाले अभियान को लेकर जानकारी दी गई। गौरतलब है कि दोनों ही विभाग का अमला सडक़ सुरक्षा की जानकारी, वाहन चेकिंग, हेलमेट में कड़ाई और अन्य जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

एक नजर में
वर्ष दुर्घटना मौत घायल
2015 1368 366 1231
2016 1396 417 1218
2017 1109 316 1087
2018 950 250 800
(अक्टूबर 2018 तक)

अतिरिक्त परिवहन आयुक्त ओपी पॉल ने बताया कि वाहन चालकों की सेफ्टी और उन्हें जागरूक करने जनवरी में अभियान चलाया जाएगा। दोनों ही विभागों द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो