scriptसावधान! डिस्काउंट के चक्कर में अपना सबकुछ लुटा बैठे ये लोग, कहीं आप न हो जाएं इनके शिकार | Case filed against fraud in Raipur | Patrika News

सावधान! डिस्काउंट के चक्कर में अपना सबकुछ लुटा बैठे ये लोग, कहीं आप न हो जाएं इनके शिकार

locationरायपुरPublished: Jan 12, 2018 06:45:21 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

डिस्काउंट में घरेलू सामान देने का झांसा देकर दो लोगों ने लाखों रुपए की ठगी की। कई लोगों का पैसा लेकर फरार हो गए।

Case filed against fraud

रायपुर . डिस्काउंट में घरेलू सामान देने का झांसा देकर दो लोगों ने लाखों रुपए की ठगी की। कई लोगों का पैसा लेकर फरार हो गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक छोटा रामनगर में संगम ट्रेडर्स नाम से दुकान का संचालन वैंकेया और वीके रवि करते थे। दोनों ने सोफा, कुर्सी, पलंग, टीवी, फ्रिज आदि सामान में डिस्काउंट ऑफर चला रखा था। इसके तहत किसी भी सामान की कीमत जमा करवाते थे। इसके 15 दिन बाद उस सामान को 45 फीसदी डिस्काउंट में देते थे। इससे आसपास के लोग काफी आकर्षित हुए। कई लोगों ने सामान खरीदा। इससे ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई।
Case filed against fraud in Raipur

5 लाख से अधिक लेकर फरार
ग्राहकों की संख्या बढऩे पर आरोपियों ने सामान के हिसाब से अधिक राशि जमा करवाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने लोगों से 5 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक राशि जमा करवाई। और 15 दिन बाद डिस्काउंट के साथ सामान देने का झांसा दिया। करीब 40 लोगों ने 5 लाख से अधिक की राशि जमा की थी और सभी को गुरुवार को सामान देने का आश्वासन दिया गया था।

सुबह लोग ऑफिस पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे। इस दौरान संचालकों को बार-बार फोन भी करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पीडि़तों को ठगी का एहसास हुआ। सभी ने रामनगर चौकी में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीडि़तों की संख्या बढऩे पर सभी गुढि़यारी थाने पहुंचे।
Case filed against fraud in Raipur
 पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के बाद पीडि़तों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गुढि़यारी टीआई नासिर बाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ डिस्काउंट के नाम पर 5 लाख से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो