scriptसाइकिल से पहुंचा चोर और सूने मकान से 15 लाख के कैश-जेवर लेकर हुआ चंपत | Cash-jewelry worth Rs. 15 lakh stolen from a sworn house | Patrika News

साइकिल से पहुंचा चोर और सूने मकान से 15 लाख के कैश-जेवर लेकर हुआ चंपत

locationरायपुरPublished: Sep 30, 2020 12:57:09 am

Submitted by:

CG Desk

– बिजली विभाग के रिटायर्ड सेक्शन अधिकारी के घर हुई चोरी .- रात भर के लिए बाहर गए थे बुजुर्ग दंपती, पुरानी बस्ती इलाके का मामला .

लॉकडाउन में हो रही लूट, चोरी, मारपीट व रंगदारी की वारदातें

लॉकडाउन में हो रही लूट, चोरी, मारपीट व रंगदारी की वारदातें

रायपुर. पुरानी बस्ती इलाके में बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के सूने मकान में लाखों की चोरी हो गई। साइकिल से पहुंचा चोर अधिकारी के घर से नगदी व गहने सहित कुल 15 लाख रुपए का माल चुराकर फरार हो गया। इसकी जानकारी दूसरे दिन हुई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। चोरी से पहले मकान की रेकी करने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने पुराने चोर और कुछ संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक राजेंद्र ओझा छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद से रिटायर हुए हैं। उनकी पत्नी भी शासकीय सेवा में थीं। परिवार सहित बंजारी मंदिर के पास कुशालपुर में रहते हैं। 26 सितंबर की शाम को राजेंद्र अपने परिवार सहित अपनी बेटी के घर सरोना गए थे। अगले दिन 27 सितंबर को शाम ६ वापस घर लौटे। इस दौरान उनके घर के चैनल गेट का ताला टूटा पड़ा था। भीतर गए, तो दरवाजे का भी ताला गायब था। वे घर के भीतर गए। उनके बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी और लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने व 1 लाख रुपए नगद गायब था। अज्ञात चोर पूरे सामान लेकर फरार था। इसकी सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को दी गई। टीआई सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
गहने-नगदी ले गया चोर
अज्ञात चोर सोने के 10 कंगन, बड़ा लॉकेट वाला मंगलसूत्र, सोने की 15 अंगुठियां, सोने की 3 चेन, सोने की 5 जोड़ी झुमका, सोने की 3 लॉकेट, एक सोने की बिंदिया, सोने की एक नथनी, सोने की 7 फुल्ली, 2 सोने के सिक्के, सोने के दो टुकड़े, प्लास्टिक के दो पॉलीथिन में 75-75 ग्राम के सोने के दो आभूषण, 1 जोड़ी चांदी की पैरपट्टी, चांदी की बिछिया, एक चांदी की अंगूठी और 1 लाख रुपए नगद सहित कुल 15 लाख रुपए का माल चोर ले भागे। अधिकांश गहने पीड़ित और उनकी पत्नी की शादी के समय के हैं।
साइकिल से पहुंचा चोर
पीड़ित के घर के आसपास कई लोग रहते हैं, लेकिन चोरी की भनक किसी को नहीं लगी। पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। अज्ञात चोर 26 और 27 सितंबर की रात साइकिल से पहुंचा था। और 1.15 बजे ताला तोड़कर घर में घुसा। इसके बाद रात 2.30 बजे घर से बाहर निकला है। आरोपी जींस और बनियान पहने हुए था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो