रायपुर

धर्मांतरण पर ‘रण’ : सीएम निवास घेरने निकले हजारों भाजपा नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार

शहर के 16 अलग-अलग क्षेत्रों में गठित भाजपा के 16 मंडलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता घेराव करने निकले थे ।

रायपुरSep 28, 2021 / 08:54 pm

CG Desk

धर्मांतरण पर ‘रण’ : सीएम निवास घेरने निकले हजारों भाजपा नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार

रायपुर. राज्य में धर्मांतरण के विरुद्ध भाजपा का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रायपुर शहर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच किया गया। शहर के 16 अलग-अलग क्षेत्रों में गठित भाजपा के 16 मंडलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता घेराव करने बढ़े तो इन्हें रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कई जगहों पर पुलिस के साथ झुमाझटकी, कहा-सुनी हुई तो कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़ आगे बढ़ गए।

सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी समेत भाजपा का दावा है कि 8 हजार भाजपाइयों की गिरफ्तारी हुई।

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%A3_%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A5%8B_%E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%B6_%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कई जगहों पर तो बकायदा पुलिस बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को जेल तक ले गई, जहां बात में उनकी रिहाई हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार धर्मांतरण करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर लेती और जेल में बंद उनके कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Home / Raipur / धर्मांतरण पर ‘रण’ : सीएम निवास घेरने निकले हजारों भाजपा नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.