script

कैट का प्रदेशभर में मास्क वितरण अभियान शुरू

locationरायपुरPublished: Nov 27, 2020 01:21:42 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ मिलकर मॉस्क वितरण किया

कैट का प्रदेशभर में मास्क वितरण अभियान शुरू

कैट का प्रदेशभर में मास्क वितरण अभियान शुरू

रायपुर. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बाद कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सीजी चैप्टर ने प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में नि:शुल्क मास्क वितरण अभियान का आगाज कर दिया है।
कैट के प्रदेशाध्यक्ष अमर परवानी व कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि अभियान के अंर्तगत हाट-बाजारों और सड़कों तक टीमें पहुंच रही है, जिसमें जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर मास्क वितरण किया जा रहा है।

इन जिलों में चल रहा रोकथाम एवं जनजागरण अभियान

अभियान के अंर्तगत अभी तक राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अंबिकापुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कांकेर, कोरिया, बिलासपुर, कवर्धा, भाटापारा, तिल्दा, धमतरी, सरायपाली एवं रायगढ़ आदि जिलों में कार्यक्रम किया जा चुका है। गुरूवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ मिलकर मॉस्क वितरण किया गया। बीते दिनों गंज थाना एवं मौदहापारा थाना के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना के रोकथाम एवं जनजागरण अभियान के तहत नि:शुल्क मास्क का वितरण किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो