scriptकन्या महाविद्यालय में बड़ा हादसा, चलती क्लास में अचानक छात्रा के ऊपर गिरा छज्जा और सीलिंग पंखा | ceiling fan suddenly fell on the student in class | Patrika News

कन्या महाविद्यालय में बड़ा हादसा, चलती क्लास में अचानक छात्रा के ऊपर गिरा छज्जा और सीलिंग पंखा

locationरायपुरPublished: Jan 22, 2023 12:03:58 pm

Submitted by:

Sakshi Dewangan

क्लास में सीलिंग फैन के गिर जाने से छात्राओं में दहशत है। जर्जर हो रहे भवन को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण हादसा हुआ है। इधर जिम्मेदार अपने बचाव में लगे हुए हैं। CGNews| Chhattisgarh news| Bilaspur news|

clg.jpg

बिलासपुर. बिलासा कन्या महाविद्यालय में छज्जे के साथ पंखा गिर गया। छात्रा के टेबल पर छज्जा और पंखा गिरने घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि भवन जर्जर हो चुका है, जिसकी देख रेख नहीं होने से यह हादसा हुआ है। CGNews| Chhattisgarh news| Bilaspur news|

बिलासा गर्ल्स कॉलेज के कई क्लास रूप जर्जर हो गए हैं। अब वे टूटकर नीचे गिरने लगे हैं। रोजाना की तरह शनिवार को कक्षाएं चल रही थी, ठंड का मौसम होने के बावजूद पंखा भी चल रहा था। बीएससी माइक्रो बायोलॉजी की क्लास रूम में बैठी थीं और टेबल पर छज्जा गिर गया। साथ ही सीलिंग पंखा भी गिरा, जिससे छात्रा घायल हो गई। CGNews| Chhattisgarh news| Bilaspur news|

बताया जा रहा है कि भवन जर्जर हो चुका है। इसके बावजूद छात्राओं को कक्षा में बिठाया गया था। छात्राओं ने बताया कि पंखे के रॉड में पूरी तरह से जंग लग चुका है और वह हत्थे से उखड़ गया, जिसके कारण हादसा हुआ है। क्लास में सीलिंग फैन के गिर जाने से छात्राओं में दहशत है। जर्जर हो रहे भवन को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण हादसा हुआ है। इधर जिम्मेदार अपने बचाव में लगे हुए हैं। CGNews| Chhattisgarh news| Bilaspur news|

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो