कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो मूंछ मुंडवा लेंगे ये मंत्री, पूर्व गृहमंत्री बोले- बीजेपी नहीं आई तो छोड़ देंगे राजनीति
रायपुरPublished: May 30, 2023 02:31:55 pm
CG Assembly election 2023 : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा की सरकार नहीं बनी तो (CG Election 2023 ) राजनीति छोड़ दूंगा।
रायपुर.CG Assembly election 2023 : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा की सरकार नहीं बनी तो राजनीति छोड़ दूंगा। उधर, ननकीराम के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, पार्टी में उनका मान सम्मान है। 2023 में भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी। उनका कहना एकदम सही है। कांग्रेस पार्टी ने साढ़े चार साल में हर वर्ग को ठगने का काम किया। विकास के सारे कार्य ठप हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है।