scriptविधानसभा चुनाव में इन उम्मीदवारों में खर्च किए लाखों रुपए, किसी को मिली जीत तो किसी को हार | CG Election: Candidates spent millions of rupees in polls still lost | Patrika News

विधानसभा चुनाव में इन उम्मीदवारों में खर्च किए लाखों रुपए, किसी को मिली जीत तो किसी को हार

locationरायपुरPublished: Jan 12, 2019 03:19:32 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा सामने आया है, जिसमें कुछ उम्मीदवार एेसे हैं जिन्हें लाखों खर्च करने के बाद भी हार का मुंह का देखना पड़ा।

currency

currency

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले की सात विधानसभाओं के 167 में 135 प्रत्याशियों के द्वारा दिए गए चुनावी खर्च का ब्योरा को जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दिया है। खर्च का ब्योरा देखने में बड़ा ही किफायती चुनाव जिले में हुआ है। जिले के किसी भी प्रत्याशी का खर्च 22 लाख से अधिक नहीं है।
अहम बात यह है कि कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा प्रत्याशी ने ज्यादा खर्च किया है। कई प्रत्याशियों का दिया गया खर्च का ब्योरा लेखा समिति से कम निकाला। हालांकि सभी प्रत्याशियों ने समिति के द्वारा दिए गए खर्च को स्वीकार लिया। आयोग ने 27 लाख खर्च की सीमा तय की थी।
विकास उपाध्याय (कांग्रेस) ने कुल 15,37,655 रुपए खर्च किए। राजेश मूणत (भाजपा ) ने कुल 16,37,864 रुपए खर्च का ब्योरा दिया। तकरीबन 1 लाख अधिक खर्च करके भी राजेश मूणत हार गए। इसी तरह पश्चिम विधान सभा से बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा ) ने कुल 15,57,432 कुल खर्च किया।
कन्हैया अग्रवाल (कांग्रेस) ने कुल 16,88,029.20 कुल खर्च किया। यहां भी तकरीबन 1 लाख 10 हजार अधिक खर्च करके भी कन्हैया को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलवा धरसींवा विधान सभा से अनीता योगेश शर्मा (कांग्रेस) ने कुल 14,14,075 रुपए खर्च किया। देवजी पटेल (भाजपा ) ने कुल 16,99,979 खर्च का ब्योरा दिया है। इस प्रकार 2.50 लाख से अधिक खर्च करके भी देवजी हार गए।
अभनपुर विधानसभा
जीते: चंद्र शेखर साहू (भाजपा) ने कुल 1893269 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, लेखा टीम ने जिसमें 6510 का अंतर निकाला। इस प्रकार 1899779 कुल खर्च किया गया। पार्टी ने उन्हें 18 लाख रुपए दिए थे।
हारे: धनेंद्र साहू (कांग्रेस) ने कुल 1278616 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, लेखा टीम ने जिसमें139546 का डिफरेंस निकाला। इस प्रकार 1418162 कुल खर्च किया गया। पार्टी ने उन्हें 20 लाख रुपए दिए थे।
रायपुर दक्षिण विधानसभा
जीते: बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा ) ने कुल 1274385.50 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, लेखा टीम ने जिसमें 283046.50 का डिफरेंस निकाला। इस प्रकार 1557432 कुल खर्च किया गया। पार्टी ने उन्हें18 लाख रुपए दिए थे। 5 लाख एक निजी संस्थान ने उन्हें दान में दिया था।
हारे: कन्हैया अग्रवाल (कांग्रेस) ने कुल 1267923.20 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, लेखा टीम ने जिसमें 420106 का डिफरेंस निकाला। इस प्रकार 16,88,029.20 कुल खर्च किया गया। पार्टी ने उन्हें 20 लाख मिलने का ब्योरा दिया। इसके अलावा 2 लाख एक निजी संस्थान ने उन्हें दान में दिया था।
रायपुर उत्तर विधानसभा
जीते: कुलदीप जुनेजा (कांग्रेस) ने कुल 2223585 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, लेखा टीम ने जिसमें 164628.32 का डिफेंस निकाला। इस प्रकार 2288213.32 कुल खर्च किया गया। पार्टी ने उन्हें 20 लाख मिलने का ब्योरा दिया।
हारे : श्रीचंद्र सुंदरानी (भाजपा ) ने कुल 1844788 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, लेखा टीम ने जिसमें 112880.79 का डिफेंस निकाला। इस प्रकार 19 लाख 57 हजार 668.79 कुल खर्च किया गया। चुनावी खर्च के लिए पार्टी ने उन्हें 18 लाख रुपए मिले।
धरसींवा विधानसभा
जीते: अनीता योगेश शर्मा (कांग्रेस) ने कुल 14,14,075 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, पार्टी ने उन्हें 20 लाख मिलने का ब्योरा दिया।
हारे : देवजी पटेल (भाजपा ) ने कुल 16,99,979 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था। चुनावी खर्च के लिए पार्टी ने उन्हें 18 लाख रुपए मिले।
विधानसभा रायपुर पश्चिम
जीते: विकास उपाध्याय (कांग्रेस) ने कुल 15,37,655 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, पार्टी ने उन्हें 20 लाख मिलने का ब्योरा दिया।
हारे : राजेश मूणत (भाजपा ) ने कुल 16,37,864 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था। चुनावी खर्च के लिए पार्टी ने उन्हें 18 लाख रुपए मिले।

आरंग विधानसभा
जीते: शिव डहरिया (कांग्रेस) ने कुल 1978171 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, पार्टी ने उन्हें 20 लाख मिलने का ब्योरा दिया।
हारे : संजय ढीढी (भाजपा ) ने कुल 1597856 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था। चुनावी खर्च के लिए पार्टी ने उन्हें 18 लाख रुपए मिले।

ग्रामीण विधानसभा
जीते: सत्यनारायण शर्मा (कांग्रेस) ने कुल 20,45,448 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, उन्हें 20 लाख रुपए पार्टी से मिलने का ब्योरा दिया।
हारे: नंद कुमार साहू (भाजपा) ने कुल 20,98,731 रुपए खर्च का ब्योरा दिया था, पार्टी से उन्हें 18 लाख मिलने का ब्योरा दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो