scriptरायपुर संभाग के 22 सीटों में कांग्रेस की जबरदस्त बढ़त, भाजपा का क्लीन स्वीप | CG Election result: Congress ahead 19 seat of raipur division | Patrika News

रायपुर संभाग के 22 सीटों में कांग्रेस की जबरदस्त बढ़त, भाजपा का क्लीन स्वीप

locationरायपुरPublished: Dec 11, 2018 02:23:54 pm

Chhattisgarh election

CG election 2018

रायपुर संभाग के 22 सीटों में कांग्रेस की जबरदस्त बढ़त, भाजपा का क्लीन स्वीप

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कुछ ही राउंड में पूरे हो जाएंगे। लेकिन अभी तक आए रूझानों में कांग्रेस ने जबरदस्त बढ़त बनाए हुए जीत की ओर आगे बढ़ रही है। रायपुर संभाग के 22 हाईप्रोफाइल सीटों में कांग्रेस ने अच्छी शुरुआत की है। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी 22 सीटों में क्लीन स्वीप होती दिख रही है। भाजपा ने महज 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 1 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। आपको बात दें कि रायपुर संभाग के 22 सीटों में से भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों के नाम शामिल है। जो हार की कगार पर जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल अभी तक जो रूझान सामने आए हैं उनसे कांग्रेस खेमे में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई है।

रुझानों में रायपुर संभाग के 22 सीटों में

कांग्रेस-19 भाजपा- 03, जकांछ – 01

रायपुर जिले के 7 सीटों में कांग्रेस – 06, भाजपा – 01


– रायपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा आगे
– रायपुर दक्षिण सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल आगे
– रायपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के विकास उपाध्याय आगे
– रायपुर उत्तर सीट से कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा आगे
– अभनपुर सीट से कांग्रेस के धनेन्द्र साहू आगे
– धरसींवा सीट से कांग्रेस से अनिता योगेन्द्र शर्मा आगे
– आरंग सीट से कांग्रेस शिवकुमार डहरिया आगे

महासमुंद जिले के 4 सीटों में कांग्रेस – 4 , भाजपा -0

– सराईपाली सीट से कांग्रेस के किस्मत लाल नंदा आगे

– बसना सीट से कांग्रेस के देवेन्द्र बहादुर सिंह आगे
– खल्लारी सीट से कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव आगे
– महासमुंद सीट कांग्रेस के विनोद चंद्राकर आगे

धमतरी जिले में 3 सीटों में कांग्रेस 02 भाजपा 01

– सिहावा सीट से कांग्रेस के लक्ष्मी ध्रुव आगे
– कुरुद सीट से भाजपा के अजय चंद्राकर आगे
– धमतरी सीट से कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा आगे

गरियाबंद जिले में 02 सीटों में कांग्रेस 02, भाजपा 0

– राजिम सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल
– बिंद्रानवागढ़ सीट से कांग्रेस के संजय नेताम

बलौदाबाजार जिले में 04 सीटों में कांग्रेस 02, भाजपा 01, जकांछ 01

– भाटापारा से भाजपा के शिवरतन शर्मा आगे
– बलौदाबाजार से जकांछ के प्रमोद कुमार शर्मा आगे
– कसडोल से कांग्रेस के शकुंतला साहू आगे
– बिलाईगढ़ से कांग्रेस के चंद्रदेव राय आगे

कवर्धा जिले में 02 सीटों में कांग्रेस 02, भाजपा 0

– कवर्धा सीट से कांग्रेस के अकबर भाई आगे
– पंडरिया सीट से कांग्रेस के ममता चंद्राकर आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो