scriptपूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह कोरोना संक्रमित, रमन सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी, परिवार सहित हुए आइसोलेट | CG Former chief minister Raman Singh wife tests positive with COVID 19 | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह कोरोना संक्रमित, रमन सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी, परिवार सहित हुए आइसोलेट

locationरायपुरPublished: Aug 12, 2020 05:28:54 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former chief minister Raman Singh) की पत्नी वीणा सिंह (Veena Singh) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Ex CM Dr. Raman Singh

Ex CM Dr. Raman Singh

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former chief minister Raman Singh) की पत्नी वीणा सिंह (Veena Singh) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट किया, मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 (COVID-19) की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।
https://twitter.com/drramansingh/status/1293503679044018176?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीणा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वे दीर्घायु हों।
छत्तीसगढ़ में आम जनता के साथ अब राजनीतिक दलों के नेता और प्रशासनिक अफसर भी तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धरमलाल कौशिक फिलहाल एम्स रायपुर में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं कोरोना राजभवन से लेकर मंत्रियों के बंगले तक पहुंच गया है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1293510580670586880?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर में मंगलवार को 105 के साथ प्रदेश में 360 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 222 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में 5 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा 104 पहुंच गया है। राजनांदगांव जिले के दो, रायपुर के तिल्दा नेवरा और संतोषी नगर के एक-एक और दुर्ग के सिकोली बस्ती के एक मरीज की मौत हुई है।
कोरोना पॉजिटिव में दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, बेमेतरा जिले के नवागढ़ के ग्राम कुर्रा निवासी पूर्व मंत्री दयालदास बघेल और देवेंद्र नगर में रहने वाले आईएएस विनीत नंदनवार और उनका परिवार शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो