scriptछत्तीसगढ़ की ममता ने खोज निकाला, इस फार्मूला से बचाया जा सकेगा कैंसर पीड़ित की जान | CG Mamata claims Cancer patient can be saved from this formula | Patrika News

छत्तीसगढ़ की ममता ने खोज निकाला, इस फार्मूला से बचाया जा सकेगा कैंसर पीड़ित की जान

locationरायपुरPublished: Jul 14, 2018 04:14:13 pm

यानी कि अब जो नहीं हो पाय वो राजधानी की ममता त्रिपाठी ने कर दिखाया।

CG News

छत्तीसगढ़ की ममता ने खोज निकाला, इस फार्मूला से बचाया जा सकेगा कैंसर पीड़ित की जान

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े रविशंकर विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में रिसर्च कर रही ममता त्रिपाठी ने कैंसर से पीडि़त मरीज की जान बचाने का फार्मूला निकालने का दावा किया है। ममता के इस रिसर्च को मेडिसिन साफ्टवेयर ग्रो मैक्स एन ए एमडी ने मानक क्षमता की स्वीकृति भी दे दी है। यानी कि अब जो नहीं हो पाय वो राजधानी की ममता त्रिपाठी ने कर दिखाया।

कैंसर से होगा बचाव
जानलेवा कैंसर की बीमारी से पीडि़त मरीज को बचाने के लिए डॉक्टर अपने हाथ खड़े कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राजधानी की ममाता त्रिपाठी ने रिसर्च किया जो अब कैंसर का सफल इलाज हो जाएगा। अब तक यही माना जाता था कि कैंसर से लडने में मरीज को सफलता नहीं मिलती है। लाख कोशिशों के बाद भी मेडिकल साइंस भी एक सीमा के बाद फेल हो जाता था।

Read More News: मजदूरों की फटी रह गई आंखें, जब सड़क खुदाई में मिली सोने से भरी हंडी, फिर..

https://twitter.com/ANI/status/1017977116057653249?ref_src=twsrc%5Etfw

चुनौती भरे दांवों को पार कर खोज निकाला ये फार्मूला
चुनौती भरे इन दावों के बीच ममता ने कहा कि उन्होंने कैंसर से लडऩे के लिए एक ऐसा फार्मूला तैयार किया है जिसमें ऐसा कम्पाउंड तैयार किया गया है जो कैंसर मरीज के शरीर में दवा को लंबी अवधि तक रख कर कंपन के साथ किमोथैरेपी कर सकता है।

Read Also: अचानक ऐसी आफत आई कि बैंक के बाहर खड़े ग्राहक गिरने लगे बेहोश होकर- देखें तस्वीरें

https://twitter.com/hashtag/Chhattisgarh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

चार वर्षों के शोध के बाद खोज निकाला ये फार्मूला

रसायन विभाग में रिसर्च कर रही ममता त्रिपाठी ने कहा कि चार वर्षों के शोध के बाद उन्होंने ये फार्मूला तैयार किया है। इससे कैंसर सेल्स को 70 से 80 प्रतिशत तक समाप्त किया जा सकता है। ममता के इस शोध को लेकर मेडिकल साइंस में एक नई आशा का संचार हुआ है। रविशंकर विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र के प्रोफेसर का कहना है कि ये एक बड़ी उपलब्धि है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो