scriptझाल में सड़क पर कांटा बिछाकर किसानों ने रोका रास्ता तहसीलदार और थाना प्रभारी को लौटना पड़ा खाली हाथ | cg news | Patrika News

झाल में सड़क पर कांटा बिछाकर किसानों ने रोका रास्ता तहसीलदार और थाना प्रभारी को लौटना पड़ा खाली हाथ

locationरायपुरPublished: Feb 23, 2020 04:24:08 pm

Submitted by:

Gulal Verma

धान पर बवाल जारी : खरीदी के मामले में शांत नहीं हो रहा किसानों का आक्रोश

झाल में सड़क पर कांटा बिछाकर किसानों ने रोका रास्ता तहसीलदार और थाना प्रभारी को लौटना पड़ा खाली हाथ

झाल में सड़क पर कांटा बिछाकर किसानों ने रोका रास्ता तहसीलदार और थाना प्रभारी को लौटना पड़ा खाली हाथ

नवागढ़. ब्लॉक के झाल समिति के किसानों ने धान खरीदी नहीं होने पर सुबह दस बजे नवागढ़-मुंगेली मार्ग पर कांटा बिछाकर और ह्यूम पाइप डालकर आवागमन बाधित कर दिया। मौके पर पहुंची नवागढ़ तहसीलदार रेणुका रात्रे व थाना प्रभारी नासिर खान ने किसानों को आम लोगो के लिए रास्ता छोडऩे को कहा। किसानों ने कहा कि आप हमारी सुनो हम आपकी सुनेंगे। हमारा धान तौल कराओ या हमें लिखकर दो कि धान लिया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि हमारे हाथ कुछ भी नहीं है। हम आपकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। किसान नही माने तो दो घंटे बाद दोनों अधिकारी लौट आए।
355 किसानों के लिए चाहिए 27 हजार
655 बारदाना
झाल में पंजीकृत 355 किसान धान बेचने से वंचित हैं। जिनके धान लिए 27 हजार 655 बारदाना चाहिए। समय पर बारदाना नहीं आने व बेमौसम बारिश के कारण उनका धान नहीं बिक पाया। बीस फरवरी तक बढ़ाई गई तिथि तक किसानों को भरोसा था कि धान बिकेगा, लेकिन अंतिम समय में बारदाना नहीं आया। किसान सड़क में आने मजबूर हो गए हैं।
कांग्रेस जिस मुखिया के अगुवाई में विधानसभा चुनाव के पूर्व कोटेशन देती थी कि खाबो लाठी, जाबो जेल। आज किसान रिटर्न गिफ्ट दे रहे हैं। इसी कोटेशन के साथ तीसरी बार छिरहा के किसान शनिवार को चक्काजाम कर दिया। किसानों ने कहा कि दो माह तक आपने मनमानी की। किसान एक-एक रुपए के लिए तरस गए। बीमार व लाचार लोगों का व्यापारियों ने धान नहीं लिया। जगह-जगह चेकपोस्ट लगाया गया। बीस फरवरी तक आपका अवसर था। अब हमारा है। छिरहा समिति के किसानों ने कहा कि गुरुवार को जब आंदोलन हुआ तो 15 हजार बारदाना भेजा गया। जरूरत चालीस हजार की है। 20 को रात खरीदी केंद्र के सिस्टम बंद हो गया। अब क्या होगा हमारे साथ अन्याय हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो