script

बिना मास्क के कलेक्टोरेट व शासकीय कार्यालयों में नहीं मिलेगी एंट्री

locationरायपुरPublished: Jul 15, 2020 05:52:40 pm

Submitted by:

Gulal Verma

कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, मनमानी करने वालों पर होगी कार्रवाई

बिना मास्क के कलेक्टोरेट व शासकीय कार्यालयों में नहीं मिलेगी एंट्री

बिना मास्क के कलेक्टोरेट व शासकीय कार्यालयों में नहीं मिलेगी एंट्री

रायपुर। जिले में कोरोना के संक्रमण को बढ़ता देख कलेक्टर ने कार्यालय में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब बिना मास्क के कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों की एंट्री नहीं होगी। इसके अलावा कलेक्टोरेट के सभी विभागों में इस आदेश को मान्य करना होगा। बिना किसी काम के अब लोगों को कलेक्टोरेट में एंट्री नहीं मिलेगी। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अब फीवर गन व सेनिटाइज के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढऩे के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के तहत सुरक्षा बनाए रखने के लिए अब कलेक्टोरेट से लेकर कोर्ट तक सख्ती बढ़ाई गई है। लगातार कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद प्रशासन ने एहतिहातन यह फैसला लिया है। बुधवार से इसका असर देखने को मिलेगा।
जवानों को किया जाएगा तैनात

एंट्री के दौरान गेट पर आने वाले हर शख्स से नाम, पता और आने का कारण पूछकर रजिस्टर मेंटेंन किया जाएगा। अनावश्यक विचरण करने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर महिला जवानों की ड्यूटी लगाकर फीवर गन व सेनिटाइज भी दिया जाएगा। इसमें परीक्षण करने के बाद ही अंदर आने की अनुमति मिलेगी।
पार्किंगमें तैनात कर्मचारी तोड़ रहे नियम
कलेक्टर का निर्देश है कि वाहन पार्किंग के दौरान पर्ची देने के लिए वाहन मालिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बात करना है। इसके बाद भी वसूली के दौरान पार्किंग कर्मचारी सारे नियम-कायदों को भूल जाते हैं।
अधिकारियों के केबिन में एंट्री नहीं

तकरीबन तीन माह पहले से ही जिला प्रशासन के अधिकारी केवल विशेष लोगों से ही मिल रहे हैं। आम लोगों को अधिकारियों के चेंबर में एंट्री नहीं दी जा रही है। एकल खिड़की में ही आवेदन स्वीकारा जा रहा है।

बिना मास्क के शासकीय कार्यालयों में एंट्री देने से मना किया गया है। इसके लिए विभाग प्रमुख को निर्देशित किया गया है।

डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर, रायपुर

ट्रेंडिंग वीडियो