scriptनिगम अमले ने दुकानों के सामने लगाया स्टीकर, नियम तोडऩे वालों पर ठोका जुर्माना | cg news | Patrika News

निगम अमले ने दुकानों के सामने लगाया स्टीकर, नियम तोडऩे वालों पर ठोका जुर्माना

locationरायपुरPublished: Aug 12, 2020 04:50:15 pm

Submitted by:

Gulal Verma

महापौर ने बैठक लेकर कोरोना के जोनवार सर्वे की समीक्षा की

निगम अमले ने दुकानों के सामने लगाया स्टीकर, नियम तोडऩे वालों पर ठोका जुर्माना

निगम अमले ने दुकानों के सामने लगाया स्टीकर, नियम तोडऩे वालों पर ठोका जुर्माना

रायपुर। नगर निगम के सभी जोनों की टीमों ने दुकानों के सामने खुलने व बंद होने का स्टीकर लगाना सुनिश्चित करने के साथ ही मॉनिटरिंग भी प्रारंभ कर दी है। साथ ही पुलिस टीम के साथ मिलकर नियम तोडऩे वालों पर जुर्माना की कार्रवाई भी कर रही हैं। निगम आयुक्त सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनों के नगर निवेश, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम करने मास्क नहीं लगाने तथा सामाजिक दूरी व लॉकडाउन नियम तोडऩे वाले लोगों व दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
मंगलवार को जोन 1 की टीम ने मास्क नहीं लगाने वाले 13 लोगों पर 1300 रुपए व सामाजिक दूरी नियम तोडऩे वाले 92 लोगों पर 4340 रुपए जुर्माना किया। जोन 5 ने मास्क नहीं लगाने वाले 124 लोगों पर 8800 रुपए व जोन 6 की टीम ने मास्क नहीं पहनने वाले 30 लोगों पर 2350 रुपए जुर्माना किया। इसके पूर्व 10 अगस्त तक जोन 6 की टीम ने नियम तोडऩे वाले 2023 लोगों पर 255060 रुपए जुर्माना किया। जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 53 लोगों से अभियान चलाकर 5000 रुपए जुर्माना वसूला। अब तक जोन 7 की टीम निगम तोडऩे वाले 3513 लोगों से 372970 रुपए जुुर्माना वसूल चुकी है। इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 12 लोगों से 1200 रुपए व सामाजिक दूरी नियम तोडऩे वाले 3 लोगों से 600 रुपए जुर्माना वसूला।
——

– प्रतिदिन 100 घरों का सर्वे करने के दिए निर्देश, नागरिक कोरोना पॉजिटिव मरीज को हीनभावना से न देखें
नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर व आयुक्त सौरभ कुमार ने बैठक लेकर कोरोना से संबंधित जोनवार सर्वे की गहन समीक्षा की। इस दौरान जोन कमिश्नर, जोनवार नियुक्त इंसीडेंट कमांडर, जोन पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम में बनाए गए 870 ग्रिड के प्रत्येक ग्रिड में आने वाले सभी 500 से 600 मकानों में सर्वे तत्काल प्रारंभ किया जाए। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 100 मकानों का सर्वे करे। साथ ही 5 दिनों में राउंड पूरा करके फिर से उन घरों का सर्वे करें, जहां से प्रारंभ किया हो। इससे उक्त घरों में बदलाव की जानकारी सर्वे टीम मिलेगी। जो समय पर सही और त्वरित उपचार की दृष्टि से सहायक रहेगा।
870 ग्रिड में दूसरे राउंड के कोरोना सर्वे में 1800 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को लगाया गया है। आयुक्त ने विशेष तौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं व सांस संबंधित रोगों से पीडि़त लोगों की दूसरे चरण के सर्वे में पहचान करने व कोई भी मकान ना छूटे यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ढेबर ने बैठक में निर्देशित किया कि सभी को कोरोना के लक्षण व बचाव की जानकारी दी जाए। सभी नागरिक निगम की सर्वे टीम को सही जानकारी दें, ताकि कोरोना से रायपुर में शीघ्र निजात मिल सके। जिस घर में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं, उनको सहयोग देवें, ना कि उनका सामाजिक बहिष्कार करें। बचाव अधिक आवश्यक है न कि सामाजिक बहिष्कार।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो