scriptसभापति ने विदेश में सेवारत नेवी अफसर के कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया | cg news | Patrika News

सभापति ने विदेश में सेवारत नेवी अफसर के कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया

locationरायपुरPublished: Sep 17, 2020 04:52:54 pm

Submitted by:

Gulal Verma

सभापति ने मदद के लिए जनसम्पर्क आयुक्त व डॉक्टरों की सराहना की

सभापति ने विदेश में सेवारत नेवी अफसर के कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया

सभापति ने विदेश में सेवारत नेवी अफसर के कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया

रायपुर। विदेश में सेवारत भारतीय नौसेना के नेवी अधिकारी की अपील पर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने शहर के गायत्री नगर में निवासरत उनके कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग माता-पिता को उपचार के लिए मेकाहारा (कोविड-19 अस्पताल) में भर्ती कराया। दोनों बुजुर्ग चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं, मुंबई में निवासरत नेवी अफसर के छोटे भाई यहां पहुंचकर अपने माता-पिता की देखभाल कर रहा है। सभापति ने बुजुर्ग दंपती की त्वरित मदद व बेहतर इलाज करने के लिए चिकित्सकों व जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा की सराहना की है।
उन्होंने बताया कि उनके फेसबुक पेज पर इंडियन नेवी के विदेश में ड्यूटी पर देश की सेवा में तैनात अधिकारी प्रशांत कुमार का मैसेज आया था कि उनके वृद्ध माता-पिता कोरोना पॉजिटिव हैं। उनका छोटा भाई मुंबई में रहता है। इसके बाद कोविड अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. सुन्दरानी से चर्चा कर बुजुर्ग दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें जनसम्पर्क संचालनालय आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा भी सहभागी बने।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो