scriptदेवपुर वन परिक्षेत्र में सांभर का शिकार | cg news | Patrika News

देवपुर वन परिक्षेत्र में सांभर का शिकार

locationरायपुरPublished: Sep 21, 2020 04:00:15 pm

Submitted by:

Gulal Verma

कार की डिक्की से वन्यप्राणी का मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

देवपुर वन परिक्षेत्र में सांभर का शिकार

देवपुर वन परिक्षेत्र में सांभर का शिकार

बिलाईगढ़। देवपुर वन परिक्षेत्र में सांभर के शिकार का मामला सामने आया है। गश्त के दौरान शनिवार की रात वन विभाग की टीम ने एक आल्टो कार (सीजी 04 एएच एलएस 7234) की डिक्की से बोरी में भरे सांभर का मांस बरामद किया है। साथ ही कार में बैठे व्यक्ति की निशानदेही पर शिकार में प्रयुक्त जीआईतार व अन्य सामग्री भी जब्त किया है। दो आरोपी कार से उतर कर फरार हो गए। वहीं दो आरोपी पुलिस की पकड़ में है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा क्रमांक 2, 9 ,7, 29, 32,39, 44,48 (क) 50, 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दरमियान एक कार रुकी और उसमें से उतरकर दो लोग भाग गए। वहीं, कार में बैठे धर्मेंद्र पिता मालिकराम कश्यप (कलमी दादर) को वनकर्मियों ने पकड़ लिया। जांच में कार की डिग्गी से जंगली जानवर का मांस मिला। धर्मेंद्र ने उक्त मांस को ग्राम बकरीद निवासी गौतरिया बरिहा पिता पत्थर बरिहा के घर से खरीद कर लाना बताया। रविवार को सुबह ग्राम बकरीद में गौतरिया बरिहा पिता पत्थर बरिहा के घर छापा मारकर विद्युत तार, हड्डी के टुकड़े, रक्त से सनी कुल्हाड़ी सहित उनकी निशानदेही पर बार नयापारा अभयारण क्षेत्र क्रमांक 128 में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली तार व सांभर के अवशेष को जब्त किया गया। गौतरिया बरिहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि फरार आरोपियों के नाम सुरेश पिता प्रभुलाल पटेल (कलमीदादर) व मुकेश पिता गंगाधर नायक (मगरदरहा) हैं।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
वनमंडल अधिकारी बलौदा बाजार आलोक तिवारी, उप वन मंडल अधिकारी यूएस ठाकुर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर पंचराम यादव, परिक्षेत्र सहायक बयां भुनेश्वर वर्मा, परिक्षेत्र सहायक देवपुर बसंत खांडेकर, परिक्षेत्र सहायक चनहाट, शिवसिंह मरकाम, परिक्षेत्र सहायक देवरी संतोष साह, वनरक्षक अजीत ध्रुवस, गुरबारी बघेल, संदीप साह, काशीराम डडसेना, गजेंद्र पटेल, अश्वनी साहू छोटेलाल रात्रे, वसंत चौहान, मुंशी दीवान सुरक्षा श्रमिक सुधीर राव, कलीम खान, हरिबन्स साहू, रत्नेश बरिहा, फिरत यादव कार्रवाई में शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो