scriptपूर्ण लॉकडाउन में पुलिस ने बरती सख्ती, शहर में पसरा सन्नाटा | cg news | Patrika News

पूर्ण लॉकडाउन में पुलिस ने बरती सख्ती, शहर में पसरा सन्नाटा

locationरायपुरPublished: Sep 24, 2020 04:45:42 pm

Submitted by:

Gulal Verma

लोग घरों में रहे कैद, बाल्कनी से बाहर का देखते रहे नजारा

पूर्ण लॉकडाउन में पुलिस ने बरती सख्ती, शहर में पसरा सन्नाटा

पूर्ण लॉकडाउन में पुलिस ने बरती सख्ती, शहर में पसरा सन्नाटा

बलौदाबाजार। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की घोषणा होते ही लॉकडाउन के दो दिन पूर्व जहां नगर के बाजार तथा दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही, वहीं लॉकडाउन के पहले ही दिन पुलिस की तगड़ी मुस्तैदी के चलते लोग अपने घरों में कैद रहे। लॉकडाउन का पहला दिन सफल रहा। पुलिस विभाग ने लॉकडाउन के एक दिन पूर्व मंगलवार को जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर अपने इरादे जािहर कर दिया था, जिसका खासा असर रहा। बुधवार को लोगों ने लॉकडाउन नियमों का पालन किया। वहीं, नियमों का नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
विदित हो कि जिला प्रशासन ने 22 तारीख की रात 12 बजे से सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन लागू कर दिया है। पहली बार जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान काफी कड़ाई बरती गई है। बुधवार को लॉकडाउन के पहले ही दिन नगर के चौक-चौराहों, बाजारों से लेकर प्रमुख इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग अपने घरों में ही कैद रहे। सब्जी-फल की दुकानें बंद होने से लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने का बहाना ही नहीं मिला। लोग अपने घरों की छतों तथा बाल्कनी से ही बाहर के नजारे लेते रहे। बलौदा बाजार के बाहरी इलाकों की सभी सीमाओं को सील किया गया। बुधवार सुबह से ही नगर में पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग चलती रही। इस दौरान आवश्यक कार्यों से जाने वाले तथा अतिआवश्यक शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई, जिसका असर शेष लोगों पर नजर आया।
पहले दिन दस हजार रुपए जुर्माना वसूला
बलौदा बाजार के आंबेडकर चौक में निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी यातायात बलौदा बाजार द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 23 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 10 हजार रुपएसम्मन शुल्क की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त आसपास के ग्रामों से आने वाले नागरिकों को लॉकडाउन नियमों का पालन करने व हेलमेट पहननेे तथा अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने के लिए भी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा समझाइश दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो