scriptपंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों की हड़ताल | cg news | Patrika News

पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों की हड़ताल

locationरायपुरPublished: Jan 16, 2021 04:55:48 pm

Submitted by:

Gulal Verma

पंचायतों का कार्य ठप, ग्रामीण परेशान

पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों की हड़ताल

पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों की हड़ताल

खरोरा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ व रोजगार सहायक संघ छत्तीसगढ़ अपनी शासकीयकरण व नियमितीकरण की मांग को लेकर 26 दिसम्बर से हड़ताल कर रहे हैं। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से ग्राम स्तर के भी कार्य नहीं हो पा रहे है, जिससे आम नागरिक सहित ग्रामीण भी खासे परेशान है। रोजगार मूलक कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के कार्य पूरे रुके हुए हैं।
पंचायत सचिव संघ के द्वारा हड़ताल में जाने से पूर्व पूरे प्रदेश में प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उनकी मांग पर विचार करने अपील की थी। शासन को नींद से जगाने के लिए यज्ञ अनुष्ठान भी किया, उसके बाद भैस के आगे बिन भी बजाई। लेकिन, प्रदेश सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का जवाब नहीं मिलने पर प्रदेश के सभी सचिवों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन का रुख अख्तियार करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल 12 जनवरी से 20 जनवरी तक जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में हड़ताल पर बैठे हैं।
भूख हड़ताल के चौथे दिन पंचायत सचिव संघ तिल्दा के अशोक निर्मलकर, खिलेश्वरी वर्मा, राजिम ध्रुव, हबिराम साहू, रोजगार सहायक संघ से संतोषी वर्मा सरिता मांडले, लखन निषाद, अमित कुमार सहित 10 हड़ताली भूख हड़ताल में बैठे है। तिल्दा नेवरा जनपद के कुल 101 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव आंदोलन करते हुए हड़ताल पर अपनी मांग को लेकर बैठ गए है। संघ के ब्लाक अध्यक्ष चिंतामणी साहू व संगठन सचिव कोमल प्रसाद साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव जिला प्रशासन के 29 विभागों के कई प्रकार के कार्य को पूरी निष्ठा के साथ संपादित करते है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक गांवों में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के सभी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हंै। प्रदेश सरकार द्वारा जब तक हमारी मांग को पूरा नही किया जाता है तब तक प्रदेश के सभी पंचायत सचिव हड़ताल पर डटे रहेंगे!

ट्रेंडिंग वीडियो