पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ युकांइयों ने निकाली रैली
अमलीपदर में केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस व कांग्रेसियों में जमकर हुई झूमाझटकी

मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के अमलीपदर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललिता यादव व युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी मांझी के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। रैली निकाल कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बस स्टैण्ड अमलीपदर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान तैनात पुलि जवानों ने जलते पुतले को पानी डालकर बुझाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झुमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई थी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललिता यादव ने कहा कि जब मोदी सरकार केंद्र में नहीं थी तो महंगाई को कम करने के लिए बड़े-बड़े दावा करते थे। आज जब मोदी सत्ता में है तो महंगाई कम होने के बजाय पूरे चरम पर पहुंच गई है। लोग मंहगाई से परेशान व हालाकान हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हंै, उससे उसके नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा होने लगा है। आखिर मोदीजी अच्छे दिन आने के अपने उस वादे को कब तक पूरा करेंगे और जनता को कब अच्छे दिन दिखाएंगे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम ने आमजनों के जेब में आग लगा दिया है। रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार इसे कम करने के लिए अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पेट्रोलिय पदार्थों के बढ़ते दामों का असर आम लोगों पर पड़ रहा है सभी चीजे अब महंगी हो रही ह। रसोई गैस के बढडे दाम के कारण गृहिणियां परेशान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महंगाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललिता यादव, जनपद सदस्य भूमिलता यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी, सेवन पुजारी, अनुराग बाघे, गौतम साहू, गोविन्द प्रधान, चिराग ठाकुर, राजेश जगत, गणेश नागेश, जयंत दुबे, अंसु मिश्रा, लखन यादव, घनश्याम सूर्यवंशी, यशवंत मरकाम, गोवर्धन ताम्रकार, जीवन यादव, ओमप्रकाश यादव, तुलाराम यादव, मोनू सिन्हा, उत्तम पांडे, जयंसिंह हेमराज यादव, नीलकंठ यादव, जगदीश सिन्हा, किशोर ध्रुव, जयसिंह मांझी, बंटी जैन, अरूण तिवारी, हेमप्रकाश जगत, गोवर्धन विश्वकर्मा, तेजराम ध्रुर्वा, विजय पांड़े, कमल सोरी, ओप्रप्रकाश यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज