scriptयातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई | cg news | Patrika News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

locationरायपुरPublished: Mar 04, 2021 04:33:26 pm

Submitted by:

Gulal Verma

335 प्रकरणों में 85 हजार रुपए समन शुल्क वसूला

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

बलौदा बाजार। यातायात पुलिस ने लगातार एक माह तक यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। जागरुकता अभियान के बाद अब यातायात पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई प्रारंभ करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 335 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 85114 रूरुपए का सम्मन शुल्क वसूला वहीं दो प्रकरणों को न्यायालय में पेश किया जहां पर न्यायालय ने वाहन मालिकों पर 25 हजार का जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर एक माह तक चले जागरुकता अभियान के बाद यातायात पुलिस अब पुन: एक्शन मोड पर आते हुए नियमंो का पालन नहीं करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक माह तक जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा आवश्यक कागजात के साथ सिर पर हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को आवश्यक रूप से सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई थी। परंतु इसके बावजूद वाहन चालक अभी भी लगातार नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जा रहे हैं, जिस पर पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक से दिशा निर्देश प्राप्त हुआ कि सडक़ों पर नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई की जाए ताकि नगर समेत पूरे जिले का यातायात सुचारू हो सके। उक्त निर्देश पर विगत चार दिनों में 335 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 85114 रूपए का समन शुल्क वसूल किया है। वहीं, दो वाहन चालकों का प्रकरण न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसमें एक प्रकरण आपातकालीन वाहन चालक को साइड ना देना। वहीं दूसरा शराब सेवन कर वाहन चलाना है। दोनों प्रकरणों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने प्रथम प्रकरण में दस हजार व द्वितीय प्रकरण में पंद्रह हजार का जुर्माना लगाया। इस तरह कुल 335 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिसमें बगैर हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालक, बगैर कागजात के वाहन चलाने वाले तथा चार पहिया में बगैर सीटबेल्ट बांधे वाहन चलाने वाले वाहन चालक हैं। यह कार्रवाई अब आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील भी की है कि यदि पुलिस कार्रवाई से बचना है तो यातायात नियमों का पालन करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो