scriptट्रैक्टर ट्राली पलटने से दर्जनभर ग्रामीण घायल | cg news | Patrika News

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दर्जनभर ग्रामीण घायल

locationरायपुरPublished: Mar 05, 2021 04:23:33 pm

Submitted by:

Gulal Verma

अडग़ड़ी के पास हुई दुर्घटना, चौथिया से लौट रहे थे

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दर्जनभर ग्रामीण घायल

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दर्जनभर ग्रामीण घायल

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 15 किमी दूर बुधवार रात 9 बजे के आसपास राजापड़ाव अडग़ड़ी गोशाला के आगे मोड़ पर चौथिया बारातियों को लेकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार दर्जनभर ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को अडग़ड़ी के पूर्व सरपंच पुनित राम ध्रुव ने अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास विनयपुर (रायघर) ओडिशा से 15-20 चौथिया बाराती ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव देवझर अमली लौट रहे थे। इसी दरमियान तेज गति होने कारण राजापड़ाव से आगे गोशाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 को फोन लगाया, लेकिन मैनपुर में एक ही एंबुलेंस होने और वह भी आपातकाल केस में गरियाबंद जाने के कारण समय पर घटना स्थल नहीं पहुंच पाया। इस पर पूर्व सरपंच पुनित राम ध्रुव ने गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को अपने वाहन से मैनपुर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद बाकी घायलों को भी एम्बुलेस से मैनपुर अस्पताल तक पहुंचाया गया।
घायलो में बिलारसिंग पिता हरिनाथ (25), जगबंधु पिता बटुआ राम यादव (50), चित्रसेन पिता बलराम मांझी (50), महेश्वर ओंटी पिता माधव ओटी (60), भीमसेन यादव (40), गुनधर पिता देहारी (35), सुंदरसिंग पिता सोनसाय (25), भोजराज पिता जगबंधु गोंड़ (28) हैं। वहीं 13 वर्षीय बालक डमरूधर पिता श्यामसुन्दर यादव की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो