रायपुर

लोगों को लुभा रही है विकास योजनाओं को प्रदर्शित करते मॉडल और प्रदर्शनी

कृषि और पंचायत ग्रामीण विकास का जीवंत मॉडल आकर्षक के केंद्र

रायपुरMar 05, 2021 / 04:31 pm

Gulal Verma

लोगों को लुभा रही है विकास योजनाओं को प्रदर्शित करते मॉडल और प्रदर्शनी

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रद्धा, आस्था और संस्कृति के साथ-साथ लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी बखूबी प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंच के पास विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल लगाए गए हंै। जो दूर-दराज क्षेत्र से आए और स्थानीय लोगों को खूब लुभा रही है।ं जनसंपर्क संचालनालय द्वारा राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। अभी हाल ही में प्रकाशित जनमन की पुस्तिका वितरण किया जा रहा है। लोगों द्वारा जनमन में प्रकाशित विषय वस्तु बेहद उपयोगी बता रहे हैं। सम्बल पुस्तिका के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। ग्राम खम्हरिया से पहुंचे युवा केशवराम ने इसे उपयोगी बताया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उमा साहू ने कहा कि प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं को बेहद प्रभावी तरीके से दर्शाया गया है।
प्रमुख स्टॉल में जिला पंचायत व बिहान द्वारा जिलें में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा किए गए प्रयासों की झलक दिखाया गया है। यहां उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं कृषि, उद्यानिकी विभाग द्वारा शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजनाओं को बेहतरीन ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया है। यहां किसानों द्वारा उत्पादित मूली, गोभी, टमाटर आदि फसल आकर्षण के केन्द्र बने हुए हैं। बिहान के उत्पाद भी लोगों को लुभा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल शुद्धिकरण यंत्र, नल-जल योजना, निर्मल भारत अभियान व रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई है।

Home / Raipur / लोगों को लुभा रही है विकास योजनाओं को प्रदर्शित करते मॉडल और प्रदर्शनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.