scriptकर्मा कुहकी गाबो मांदर के ताल म गीत पर झूम उठे दर्शक | cg news | Patrika News

कर्मा कुहकी गाबो मांदर के ताल म गीत पर झूम उठे दर्शक

locationरायपुरPublished: Mar 05, 2021 04:41:58 pm

Submitted by:

Gulal Verma

राम वनगमन पथ गीत नाटिका की शानदार प्रस्तुति

कर्मा कुहकी गाबो मांदर के ताल म गीत पर झूम उठे दर्शक

कर्मा कुहकी गाबो मांदर के ताल म गीत पर झूम उठे दर्शक

राजिम। माघी पुन्नी मेले के चौथे दिन मुख्य मंच पर कार्यक्रम की पहली कड़ी के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा वउनके सदस्यों द्वारा राम वनगमन पथ गीत नाटिका की प्रस्तुति दी। इसमे राम के द्वारा छत्तीसगढ़ के जिन स्थानों पर आगमन हुआ उन स्थानों का वर्णन नृत्य नाटिका के रूप में किया गया। श्रीराम जिन स्थानों पर उन्हें चिन्हांकित किया गया। जिसमें कोरिया, रायगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंद्रखुरी, राजिम, सिहावा, जगदलपुर, कोंडागांव प्रमुख हंै। इस गीत नाटिका के संयोजक महेश वर्मा, गायक राजेन्द्र साहू और निर्देशक परदेशी राम वर्मा है। राम के लंका विजय, देवारी गीत गौरा गौरी और राउत नाचा की प्रस्तुति को बहुत सराहना मिली।
कार्यक्रम के द्वितीय कड़ी के रूप में सांस्कृतिक मंच के धरोहर संजय सुरीला एंड मंच सरगुजा जिले की प्रस्तुति ने जोश भर दिया। उनकी जबर्दस्त प्रस्तुति से पूरा महोत्सव स्थल झूमने पर मजबूर हो गया। छतीसगढ़ की बोली भाखा की महक को बिखेरती मोर छतीसगढ़ महतारी तोला करव प्रणाम बार-बार,् ने खूब वाहवाही लूटी। हाय रे सरगुजा नाचे, गीत ने सरगुजिया की संस्कृति को नृत्य गीत के माध्यम से संजोया गया। वल्र्ड रिकार्ड गीत कर्मा कुहकी गाबो मांदर के ताल म, जैसे ही मंच से गाना शुरू किया, खड़े होकर सभी गीत गाते हुए नाचने झूमने लग गए। इस नृत्य में सोलह हजार लोगों ने एक साथ वल्र्ड रिकार्ड बनाया जिसे दर्शकों की मांग पर पुन: प्रस्तुति दी गई। ये मोर मन मोहनी चल तोला राजिम घूमा दो, राजिम के टूरी तोर बाल खुला खुला, नृत्य गीत से तालियों की गडग़ड़ाहट अंत तक होती रही।

ट्रेंडिंग वीडियो