scriptवन्यप्राणियों के शिकार करते पांच शिकारी गिरफ्तार | cg news | Patrika News

वन्यप्राणियों के शिकार करते पांच शिकारी गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Jul 23, 2021 03:29:22 pm

Submitted by:

Gulal Verma

शिकार के लिए बिछाया गया था बिजली तार, बिलारी जंगल का मामला

वन्यप्राणियों के शिकार करते पांच शिकारी गिरफ्तार

वन्यप्राणियों के शिकार करते पांच शिकारी गिरफ्तार

गिरौदपुरी। कसडोल उप वनमंडल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बिलारी बीट के कक्ष क्रमांक 328 के जंगल में बुधवार की रात वन्य जीव के शिकार के लिए बिजली तार बिछाया गया था। सूचना मिलने पर रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने 5 आरोपियों को धर दबोचा।
रेंजर संतोष चौहान ने बताया कि ये सभी आरोपी आदतन शिकारी है जो कि वन्य जीव चीतल, जंगली ***** आदि का शिकार करते है। आरोपियों में नल कुमार केंवट, रामचंद बरिहा, शांति लाल केंवट, श्यामलाल गोंड व राजकुमार सिदार शामिल हैं। आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त जीआई तार, हथियार व बोरी जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 व वन संरक्षण अधिनियंम 2002 की धारा 9, 50, 51 के तहत कार्रवाई कर कसडोल न्यायालय में पेश किया गया। शिकारियों को पकडऩे में अर्जुनी वन परिक्षेत्र के वन रक्षक प्रेम घृतलहरे, प्रवीण आडिले, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संतराम ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही। शिकारियों को पकडऩे में अर्जुनी वन परिक्षेत्र के वन रक्षक प्रेम घृतलहरे, प्रवीण आडिले, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संतराम ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो