scriptकांग्रेसियों ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन | cg news | Patrika News

कांग्रेसियों ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

locationरायपुरPublished: Jul 27, 2021 04:00:35 pm

Submitted by:

Gulal Verma

रैली निकालकर केंद्र के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

कांग्रेसियों ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

मैनपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की फोन टेपिंग व पेगासस जासूसी मामले तथा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं के कीमतंो में बेहताशा वृद्धि के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यालय मैनपुर से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते शव यात्रा निकाली गई। थाना मैनपुर के सामने बस स्टैण्ड में पुतला दहन के दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय नेताम ने कहा कि केन्द्र सरकार जासूसी करने में लगी हुई है। कांग्रेस के बड़े नेताओं और पत्रकारो के फोन टेपिंग कर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई से देश की जनता परेशान हो चुकी है। केंद्र सरकार को किसानों व आम जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही है। वहीं, भाजपा सरकार अब जासूसी करने लगी है। मोदी सरकार की ये डिजिटल इंडिया नहीं, बल्कि सर्विलांस इंडिया है। लोगो के मौलिक अधिकारों पर हमला करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और कानून के शासन पर हमला बोल रही है। यह लोकंतत्र का अपमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो