scriptसागौन लकड़ी चोरी करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार | cg news | Patrika News

सागौन लकड़ी चोरी करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Aug 03, 2021 03:49:25 pm

Submitted by:

Gulal Verma

अर्जुनी वन परिक्षेत्र का मामला

सागौन लकड़ी चोरी करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

सागौन लकड़ी चोरी करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

कसडोल/ गिरौदपुरी। अर्जुनी वनपरिक्षेत्र के महराजी पारिवृत्त अंतर्गत गिरौद परिसर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 392 से सागौन लकड़ी चोरी करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 नगर सागौन लकड़ी बरामद की गई है। सभी आरोपी ग्राम पंचायत मानाकोनी के हैं। उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अर्जुनी के जंगल से इमारती लकड़ी सागौन चोरी कर नदी में आए बाढ़ का फायदा उठाते हुए जोक नदी में बहा दिया था। परन्तु, रेंजर संतोष चौहान की नजरों से बच नहीं पाए। वन विभाग के गश्ती दल के हत्थे आरोपीगण चढ़ गए। उक्त कार्रवाई वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार के. आर. बड़ाई के आदेशानुसार व उप वनमंडलाधिकारी कसडोल विनोद ठाकुर के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी संतोष चौहान के निर्देशन में की गई। गिरौदपुरी परिसर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 392 में जोंक नदी किनारे चार व्यक्तियों को सौगान लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जलसिंग पटेल, सुदर्शन पटेल, मुन्न सिंह गोंड व दिनेश कुमार पटेल से 13 नग सागौन बल्ली (0.217 घन मीटर) बरामद की गई। वहीं, जलाऊ लकड़ी चोरी करने के मामले जगमोहन पटेल, दिलराम केंवट व बलवंत पैकरा को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927की धारा 26 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो