रायपुर

दिनदहाड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर जेवरात लूटे

बासिन आंगनबाड़ी केंद्र की घटना

रायपुरSep 24, 2021 / 05:08 pm

Gulal Verma

दिनदहाड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर जेवरात लूटे

राजिम/फिंगेश्वर। राजिम से 8 किलोमीटर दूर ग्राम बासीन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9 में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर जेवरात लूटपाट करने की घटना प्रकाश में आई है। बेहोश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का इलाज फिंगेश्वर सामुदायिक में चल रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बासीन निवासी सरस्वती साहू आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9 में गुरुवार सुबह सहायिका रेखा ध्रुव के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का संचालित कर रही थी। दोपहर 12 बजे सहायिका रेखा ध्रुव अपने घर चली गई। इसी दरमियान किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूटपाट व हमले की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी दोपहर दो बजे हुई, जब सरस्वती के पति लोकेश साहू व उसका ***** सुरेंद्र उसे लेने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। दोनों ने सरस्वती को जमीन पर बेहोश पड़ा देखा। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। सरस्वती के गले से मंगलसूत्र और हाथ व अन्य अंगों में पहने जेवरात गायब थे। इसके अलावा उसका मोबाइल जमीन पर चकनाचूर हालत में पड़ा हुआ और कांच की चूडिय़ां टूटकर केंद्र की जमीन पर फैली हुई थी। इसके बाद लोकेश और सुरेंद्र ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों दी। संजीवनी 108 की मदद से बेहोश सरस्वती को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Raipur / दिनदहाड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर जेवरात लूटे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.