scriptबच्ची ने गरबा में रखा विधिक साक्षरता से संबंधित थीम | cg news | Patrika News
रायपुर

बच्ची ने गरबा में रखा विधिक साक्षरता से संबंधित थीम

बेटी का सम्मान करो- सतयुग का निर्माण करो, का दिया संदेश

रायपुरOct 15, 2021 / 04:29 pm

Gulal Verma

बच्ची ने गरबा में रखा विधिक साक्षरता से संबंधित थीम

बच्ची ने गरबा में रखा विधिक साक्षरता से संबंधित थीम

बलौदाबाजार। नगर भवन बलौदाबाजार में चल रहे गरबा प्रतियोगिता में नगर की सात वर्षीय बालिका वंशिका गुप्ता पिता वासु गुप्ता ने लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक साक्षरता से संबंधित थीम रखकर गरबा में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया तथा जोरदार प्रशंसा प्राप्त की। जिसके चलते वंशिका को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वंशिका की थीम में विधिक साक्षरता को प्रदर्शित करते हुए स्लोगन जैसे- बेटी है तो कल है, मध्यस्थता से विवाद निपटाएं. खर्च समय कटुता मिटाएं, विधिक साक्षरता हटाए, दुर्बलता, न्याय चला निर्धन के घर, घर संपर्क अभियान, दो तुम अब यह संदेश, नशा मुक्त होगा देश, बेटी का सम्मान करो सतयुग का निर्माण करो, थे। जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की। उपस्थित जजों द्वारा इस थीम के बारे में पूछे जाने पर वंशिका ने अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदा बाजार में संपर्क करने को कहा। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का दूरभाष नंबर 02727.222230 पर भी संपर्क करने को कहा। सात वर्षीय बालिका द्वारा लोगों को विधिक साक्षरता के लिए जागरूक करने की थीम चयन को लेकर उपस्थितजनों द्वारा जमकर प्रशंसा की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो