script

बारिश ने किसानों को मुसीबत में डाला

locationरायपुरPublished: Nov 16, 2021 04:28:42 pm

Submitted by:

Gulal Verma

फसल खराब होने से किसानों को उठाना पड़ रहा भारी नुकसान

बारिश ने किसानों को मुसीबत में डाला

बारिश ने किसानों को मुसीबत में डाला

राजिम। रविवार को सुबह 6 बजे से लेकर देर समय तक हुई झमाझम बारिश से किसानों की कमर टूट गई है। धान फसल की सुरक्षा को लेकर वे चिंता में पड़ गए हैं। किसानों का कहना है कि जमीन गीला हो गया है तथा करपा खेत में ही पड़ा हुआ है। बाली से धान झड़ रहे हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर के अलावा कई गांव में किसान बदले मौसम के मिजाज से अत्यंत चिंतित है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कृषि कार्य अत्यंत दुरुह हो गया है। जून-जुलाई से लेकर लगातार चार महीने तक किसान फसलों की सेवा करते हैं, तब कहीं उन्हें कुछ मिल पाता है। श्रम के अलावा लागत मूल्य बढ़ जाती है। ऐसे में उपज प्राप्त करने के समय बारिश होना किसानों के लिए ‘दुब्बड़ को दो अषाढ़’ जैसी कहावत को चरितार्थ कर रहा है।
क्षतिपूर्ति की राशि दे सरकार : रतिराम
किसान नेता रतिराम साहू ने बेमौसम हुई तेज वर्षा से खेत-खलिहान में धान की फसल क्षति पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि फसल पूरी तरह पककर तैयार है। कटाई भी जोरों से चल रही है। अधिकांश किसानों के धान कटाई कर करपा खेत में रखे हैं। अब बारिश से खेतों में पानी भरने से कटी हुई फसल खराब होगी। बार-बार अल्टी पलटी कर सुखाने में किसानों का काम बढ़ गया। नहीं सूखने की स्थिति में धान में अंकुरित होने व सुखाने के बाद भी धान उठाते समय खेत में बहुतायत दाना झडऩे की भी की आशंका बनी रहेगी। साथ ही क्वाालिटी भी खराब होगी, जिससे बिक्री दर में भी अंतर आएगा।
रतिराम साहू ने कहा कि इस वर्ष किसानों को धान उत्पादन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों से किसान परेशान थे। अधिक मात्रा में दवाई डालने में खर्च भी ज्यादा हुआ। इन सभी से बचने के बाद अब बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है । उन्होंने शासन से किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि देने की मांग की है।

ट्रेंडिंग वीडियो