scriptस्वच्छता अभियान में ईस्ट जोन में भाटापारा को मिला पहला स्थान | cg news | Patrika News

स्वच्छता अभियान में ईस्ट जोन में भाटापारा को मिला पहला स्थान

locationरायपुरPublished: Nov 23, 2021 05:04:16 pm

Submitted by:

Gulal Verma

स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटने पर नपा अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

स्वच्छता अभियान में ईस्ट जोन में भाटापारा को मिला पहला स्थान

स्वच्छता अभियान में ईस्ट जोन में भाटापारा को मिला पहला स्थान

भाटापारा। भाटापारा नगर पालिका परिषद को स्वच्छता अभियान में पूरे भारत में दूसरा स्थान मिला है व पूरे ईस्ट जोन में भाटापारा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहर में प्राप्त हुआ है। इसके लिए 20 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा स्वच्छता का अवार्ड विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रदान किया गया है। पुरस्कार नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता व तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने प्रदेश के नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया के साथ ग्रहण किया है।
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद सोमवार को भाटापारा पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता और उनके प्रतिनिधि सुनील गुप्ता का रेलवे स्टेशन में कांग्रेसजनों व सभी कांग्रेसी पार्षदों तथा पूरी नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जुलूस के रूप में बाजे-गाजे के साथ नगरपालिका लाया गया। सबसे पहले नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा के नेतृत्व में नगरपालिका के उपस्थित सभी पार्षदों और कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश यदु, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, गौरी भृगु, प्रमिला साहू स्वास्थ्य विभाग के सभापति रोहित साहू, सभापति के प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, सीरीज जांगड़े भूलू राम कुर्रे, नानू सोनी, दीपक निर्मलकर, रानी राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
बॉक्स
भाटापारा की जनता का सम्मान है यह सम्मान
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार और यह सम्मान भाटापारा नगर की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी व कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के सभापति रोहित साहू व स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी के अतिरिक्त नगर के समस्त नागरिकों का अमूल्य सहयोग रहा है। जिनके सहयोग की वजह से ही भाटापारा को स्वच्छता में पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं पूरी नगर पालिका की टीम को धन्यवाद देती हूं। साथ ही समस्त पार्षदों को तथा नगर के नागरिकों के प्रति भी आभार व्यक्त करती हूं और यह उम्मीद करती हूं कि इसी प्रकार का सहयोग नगर के नागरिकों का और अन्य सभी लोगों का मिलता रहेगा। अगली दफा जब स्वच्छता अवार्ड मिले तो भाटापारा नगर पालिका पहले स्थान पर रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो