रायपुर

नारी हथकरघा उद्योग का वास्तुविधान के बाद शुभारंभ

हथकरघा सीखने व चलाने बेरोजगार महिलाओं को किया गया आमंत्रित

रायपुरDec 01, 2021 / 05:36 pm

Gulal Verma

नारी हथकरघा उद्योग का वास्तुविधान के बाद शुभारंभ

नवापारा राजिम। नगर से 10 किमी दूर ग्राम कोकड़ी में आचार्य संत विद्यासागर के भक्तों ने उनकी प्रेरणा से बेरोजगार महिलाओं के लिए हथकरघा उद्योग प्रारंभ किया है। जिसमें उन बेरोजगार महिलाओं को प्रशिक्षण व अनुभवी महिलाओं को कार्य दिया जाएगा और उनकी मेहनताना अनुसार राशि भी दी जाएगी। इसके लिए संस्था के अध्यक्ष विनोद बडज़ात्या व कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जैन विश्व परिवार ने 2 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले हथकरघा केन्द्र में प्रशिक्षण हो जाने की जानकारी दी और इसके लिए उन्होंने कोकड़ी, नारी व आसपास के ग्रामीण महिलाओं से इस प्रशिक्षण केन्द्र में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।
विदित हो कि 5 एकड़ में बना यह हथकरघा केन्द्र बेरोजगार महिलाओं को रोजगार दिलाना व उनकी मेहनताना अनुसार राशि उपलब्ध कराना है। यह संस्था कोकड़ी में निर्मित सम्यक दर्शन हथकरघा केन्द्र में धागा से लेकर कपड़ा बुनने तक का कार्य प्रारंभ करेगा। इस बुनियाद को लेकर संस्था के आचार्य भक्तों ने एक बहुत बड़ी बिल्डिंग तैयार किया है और उसका मंगलवार को पं. ऋषभचंद शास़्त्री व्दारा वास्तु विधान करवाया गया, जो निर्विघ्न संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानाचार्य श्रीशास़्त्रीजी ने आचार्य श्री की इस महत्वपूर्ण योजना को समझाते हुए विधिवत रूप से विधान कराया। विधानाचार्य श्रीशास्त्री ने दिगंबर जैन समाज की वरिष्ठ महिला सरोज जैन के हाथों शिलान्यास कराने के बाद भवन के विशाल निर्माण के गुणवत्ता के साथ पूरा करने अध्यक्ष विनोद बडज़ात्या वपूरी समिति के सदस्यों की सराहना की।
इस विधान के अवसर पर अध्यक्ष विनोद बडज़ात्या, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, महासचिव सुजीत जैन, कोषाध्यक्ष अमिताभ जैन, अमित जैन, मयंक जैन, नवगठित कार्यकारिणी सदस्य दिगंबर जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, वर्तमान संरक्षक रमेश पहाडिय़ा, अध्यक्ष किशोर जैन, उपाध्यक्ष सुरीत जैन, संजय राजू, शैलेष जैन, सरोज जैन, सुनीता अनिल चौधरी, शकुन रमेश चौधरी, ममता सुरीत जैन, शैलेष सिंघई, अखिलेश जैन, आलोक पहाडिय़ा, स्वप्निल चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.