scriptधान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में उत्साह | cg news | Patrika News

धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में उत्साह

locationरायपुरPublished: Dec 02, 2021 05:07:26 pm

Submitted by:

Gulal Verma

कलेक्टर ने अमेरा उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में उत्साह

धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में उत्साह

अमेरा। राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप जिले में बुधवार से धान खरीदी शुरू हो गई। अमेरा में समिति अध्यक्ष,जनप्रतिनिधियों व किसानों ने कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। अमेरा में पहले ही दिन 41 किसानों से धान खरीदी की गई है। धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शुरू के दिनों में छोटे व सीमांत किसानों के धान की खरीदी की जा रही है।
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने पलारी, बलौदी व अमेरा के धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा किया। अमेरा के रामचंद साहू ने पहले ही दिन अपना पूरा धान बेच दिया। उनकी लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन है। उन्होंने 137 कट्टा धान बेचा है। कुछ बारदाने वे स्वयं लाये थे, बाकी समिति की ओर से उन्हें प्रदान किया गया। समारू साहू ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से खेती-किसानी का काम लाभ का सौदा हो गया है। महिला किसान सुनीता पटेल भी राज्य सरकार की धान खरीदी नीति से खुश है। उनकी 1 एकड़ 17 डिसमिल कृषि भूमि है। सरना प्रजाति की 43 कट्टा धान उन्होंने विक्रय किया है। एक ही बार में ज्यादातर किसानों का धान बिक जा रहा है। कलेक्टर जैन ने धान बेचने आए किसानों और हमालों से बातचीत की और उपार्जन केन्द्र की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अमेरा में गणेश शंकर जायसवाल, अभय ध्रुव, अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, रमेश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, गैंदराम रजक, रूपेश घृतलहरे, दुष्यंत साहू, तामेश्वर साहू, पुनीत यादव आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो