scriptएक डॉक्टर के भरोसे जिला मुख्यालय का पशु चिकित्सालय | cg news | Patrika News

एक डॉक्टर के भरोसे जिला मुख्यालय का पशु चिकित्सालय

locationरायपुरPublished: Dec 03, 2021 04:52:30 pm

Submitted by:

Gulal Verma

अधिकतर समय पशु अस्पताल में लटका रहता है ताला

एक डॉक्टर के भरोसे जिला मुख्यालय का पशु चिकित्सालय

एक डॉक्टर के भरोसे जिला मुख्यालय का पशु चिकित्सालय

गरियाबंद। जिल ामुख्यालय में स्थित एकमात्र पशु चिकित्सालय में पर्याप्त डॉक्टर होने के बावजूद स्थानीय पशुपालकों को समय पर पशु चिकित्सक की सुविधा नहीं मिल पाती। जिसके चलते पशुओं के मालिकों को तकलीफ उठानी पड़ रही है। अस्पताल में चिकित्सक की पर्याप्त संख्या होने के बाद भी क्षेत्र के पशुपालक परेशान हैं।
विभाग के उपसंचालक डी. एस. ध्रुव ने जिला कार्यालय के अपने ऑफिस में 3 में से 2 डॉक्टरो को अटैच किया हुआ है, जबकि उनके ऑफिस में पहले से ही 3 लोगों का स्टॉफ है। लोगों का कहना है कि यहां एक डॉक्टर के अलावा दूसरे डॉक्टरों को अब तक किसी ने नहीं देखा है। पशुपालको की माने तो अधिकांश समय अस्पताल में अक्सर ताला लटका रहता है। जिससे इलाज के अभाव में मवेशियों की मौत हो जाती है। बुधवार को एक कुत्ता नाली में गिरकर घायल हो गया था, जब उसका मालिक उसे लेकर औषधालय पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला। इस संबंध में खंड पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पता करवाता हूं और कोई व्यवस्था करवाता हूं। तब तक घायल कुत्ते का मालिक गांव में इलाज करने गए डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहा। इस दौरान ऑफिस कार्य करने वाले दो में से एक डॉक्टर ने बाहर निकल कर उसे इंजेक्शन लगाया। उसके बाद जब डॉक्टर तामेश कंवर के साथ गया उनका असिस्टेंट आया तब उसका इलाज हो पाया। इस संबंध में खंड पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पता करवाता हूं और कोई व्यवस्था करवाता हूं। तब तक घायल कुत्ते का मालिक गांव में इलाज करने गए डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहा। इस दौरान ऑफिस कार्य करने वाले दो में से एक डॉक्टर ने बाहर निकल कर उसे इंजेक्शन लगाया। उसके बाद जब डॉक्टर तामेश कंवर के साथ गया उनका असिस्टेंट आया तब उसका इलाज हो पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो