रायपुर

छत्तीसगढ़ में आरक्षक के 2259 पदों की भर्ती निरस्त, 55 हजार युवा रिजल्ट का कर रहे थे इंतजार

छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक के 2259 पदों के लिए वर्ष 2017 से चल रही भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।

रायपुरSep 29, 2019 / 12:37 pm

Ashish Gupta

UP Police

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक के 2259 पदों के लिए वर्ष 2017 से चल रही भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इसके आदेश जारी कर दिए है। भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए कानूनी अड़चनों को आधार बनाया गया है। बता दें कि 55 हजार से अधिक युवा लिखित परीक्षा देने के बाद आरक्षण भर्ती के लिए नतीजे का इंतजार कर रहे थे।
अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2017 में विज्ञापित भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल आरक्षक (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियम 2007 के संशोधित प्रावधानों के आधार पर संचालित हो रही थी।

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेच रहे थे मिट्टी और रबर से बना मोबाइल पॉवर बैंक, चार गिरफ्तार

आरक्षक भर्ती रद्द करने की ये है वजह
इस नियम को सरकार ने फरवरी 2018 में अधिसूचित किया था। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया। इसके बाद मामला विधि विभाग को सौंप दिया गया। विधि विभाग ने अपने अभिमत में कहा कि नियमों को अधिसूचित किए बिना उसे भर्ती का आधार बनाना वैध नहीं है।

इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना ठीक नहीं होगा। इस सलाह के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही निरस्त करने का फैसला कर लिया। जिला पुलिस बल में आरक्षक की भर्ती के लिए 2017 में विज्ञापन निकला था। 30 सितंबर 2018 को इसकी लिखित परीक्षा हुई थी।

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अब तक सैकड़ों को ठग चुका ये है शातिर

9 लाख युवाओं ने किया था आवेदन
जिला पुलिस बल में आरक्षक बनने के लिए 9 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 55 हजार से अधिक युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। सितंबर 2018 में उनकी लिखित परीक्षा हुई। 26 दिसंबर 2018 को अंतिम आंसर की जारी हुई, लेकिन परिणाम जारी नहीं किए गए।

धांधली का आरोप, परीक्षा रद्द करने के लिए हुए आंदोलन
परीक्षा में शामिल युवाओं ने इसी साल 11 से 24 जून तक राजधानी की ईदगाह भाटा मैदान में धरना दिया था। मोर्चा निकाला और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था। वहीं कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय और एनएसयूआई ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। युवती को ज्ञापन सौंपा था उनका कहना था कि पुलिस भर्ती में धांधली की गई है।

हेट स्टोरी देखकर लेडी डॉक्टर ने शादीशुदा को फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगी ब्लैकमेल

नई भर्ती 1 सप्ताह में, पुराने आवेदकों को मिलेगी छूट
डीजीप डीएम अवस्थी ने बताया कि तकनीकी त्रुटि की वजह से भर्ती रद्द करनी पड़ी है, लेकिन 3 हजार से अधिक पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। यह नए नियमों के तहत होगी। राज्य सरकार को पत्र भेज दिया गया है। सप्ताह भर में इसका विज्ञापन जारी हो जाएगा। उन्होंने कहा, 2017 की भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उन्हें आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। उन्हें केवल आवेदन करना होगा।

Home / Raipur / छत्तीसगढ़ में आरक्षक के 2259 पदों की भर्ती निरस्त, 55 हजार युवा रिजल्ट का कर रहे थे इंतजार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.