CG politics : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा- धान खरीदी का सारा पैसा केंद्र सरकार का, मुफ्त का चंदन घिस रही है कांग्रेस, देखें VIDEO
रायपुरPublished: Jan 17, 2023 02:11:44 pm
अरुण साव ने कहा जब धान खरीदी की 90 प्रतिशत राशि केंद्र की मोदी सरकार दे रही है तो राज्य की कांग्रेस सरकार किस बात का क्रेडिट ले रही है। उन्होने कई और आरोप भी लगाए।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव
Chhattisgarh politics : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव (BJP's state president Arun Sao ) ने कांग्रेस द्वारा धान खरीदी का जश्न मनाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जश्न मनाने का अवसर देने के लिए कांग्रेस मोदी सरकार को धन्यवाद दे। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी नीति के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों की धान का सारा चावल केंद्र सरकार खरीद रही है और सम्पूर्ण व्यय का भुगतान कर रही है।