उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को पकड़ाया झुनझुना, पूर्व CM रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर बोला हमला
रायपुरPublished: Jun 29, 2023 03:40:02 pm
CG Politics : रमन सिंह ने कहा कि कल देर शाम को कांग्रेस ने एक फरमान जारी करके टीएस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद दिया है, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने आज मीडिया से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। रमन सिंह ने कहा कि कल देर शाम को कांग्रेस ने एक फरमान जारी करके टीएस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद दिया है, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है। वह भी 120 दिन के लिए जिसमें से 2 महीने आचार संहिता में लग जाएंगे तो बाकी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया गया है और बाबा भी बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। हालाकि पहले भी उनकी हालत क्या थी वह बार-बार व्यक्त कर चुके है, ढाई साल का वादा था जो पूरा नही हुआ।