scriptविधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की आज आखिरी क्लास लेंगे अमित शाह | CG Polls: Amit Shah will take last class of workers before election | Patrika News

विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की आज आखिरी क्लास लेंगे अमित शाह

locationरायपुरPublished: Oct 13, 2018 12:15:17 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को जगदलपुर और रायपुर में चुनाव से पहले जमीनी कार्यकर्ताओं की आखिरी क्लास लेंगे।

amit shah

बड़ी खबर : राहुल बाबा को दूरबीन से नहीं दिखेगी देश में कांग्रेस : अमित शाह

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को जगदलपुर और रायपुर में चुनाव से पहले जमीनी कार्यकर्ताओं की आखिरी क्लास लेंगे। इस दौरान शाह बूथ के कार्यकर्ताओं को न सिर्फ चुनाव जीतने का मंत्र बताएंगे, बल्कि चुनावी होमवर्क भी देंगे।
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि यदि बूथ के कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी से अपना चुनावी होमवर्क पूरा कर लिया, तो चौथी बार प्रदेश में भाजपा सरकार फस्र्ट डिविजन में पास होकर मिशन 65 का लक्ष्य हासिल कर लेंगी। शाह अपने प्रवास के दौरान प्रदेश के चुनिंदा प्रबुद्धजनों से सीधे संवाद करके पार्टी की नीति और रणनीति दोनों को साझा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। इस बार ज्यादा बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 13 अक्टूबर को मोपका, बिलासपुर में माता बिलासादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर के जरिए सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे वे मां दंतेश्वरी मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वे लाल बाग मैदान, जगदलपुर में बस्तर संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे वे साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में दुर्ग और रायपुर संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह शाम 6.30 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। शाह रात नौ बजे नियमित विमान से वापस लौट जाएंगे।

पंडाल में 60 हजार के बैठने की व्यवस्था
शाह के कार्यक्रम के लिए राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में तीन बड़े डोम तैयार किए गए हैं। इसमें रायपुर और दुर्ग संभाग के करीब 60 हजार कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पंडाल में 15 से अधिक एलइडी स्क्रीन लगाई गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो