रायपुर

मिशन-65 लक्ष्य देने आ रहे अमित शाह, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का शेड्यूल

मिशन-65 लक्ष्य देने आ रहे अमित शाह, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का शेड्यूल

रायपुरSep 20, 2018 / 08:54 pm

चंदू निर्मलकर

Amit Shah, BJP President Amit Shah, jodhpur airport, BJP leaders, jodhpur news, jodhpur news in hindi

रायपुर. प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे। करीब सालभर पहले मिशन- 65 लक्ष्य देने वाले शाह रायपुर प्रवास के दौरान यह देखेंगे कि पार्टी ने अब तक लक्ष्य हासिल करने के लिए क्या- क्या काम किया है।

Read Also: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री महेश गागड़ा पर नक्सली कर सकते हैं हमला, बढ़ाई गई सुरक्षा

15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बूथ मैनेजमेंट पर सीधी बात

साथ ही वे प्रदेश के 4 हजार 500 शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक और मंडल अध्यक्षों के करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बूथ मैनेजमेंट को लेकर सीधी बात करेंगे। माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में शाह इन कार्यकर्ताओं को आगामी दो माह की कार्ययोजना भी देकर जाएंगे, ताकि मिशन- 65 का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
Read Also: एकलौता ऐसा स्कूल, यहां पढ़ने वाले एक भी बच्चे नहीं, दो टीचर खुद खोलते, हाजिरी देते और..

शदाणी दरबार भी जाएंगे
शाह का यह दौरा पूरी तरह चुनावी दौरा होगा। शाह रायपुर आते ही सबसे पहले शदाणी दरबार जाकर वहां माथा टेकेंगे। इस दौरान सिंधी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह इससे पहले डोंगरगांव जाते समय रायपुर में कबीरसमाज के धर्मगुरु से भी मुलाकात की थी।
Read Also: मंत्री के बंगले में कांग्रेसियों ने फेंका कचरा, गुस्साई पुलिस ने कार्यालय में घुसकर किया लाठीचार्ज

चुनिंदा 800 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
शाह शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं के संबोधन के बाद सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित अत्याधुनिक हॉल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाह 800 चुनिदा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
बैठक में ये नेता रहेंगे मौजूद

इस बैठक में कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम-मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, जिला संगठन प्रभारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, प्रदेश मोर्चा के महामंत्री, महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रांतीय बैठक को संबोधित करेंगे।

Home / Raipur / मिशन-65 लक्ष्य देने आ रहे अमित शाह, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का शेड्यूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.