scriptसंबित पात्रा ने कहा- यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा नहीं, बल्कि सीडी बनाम सीढ़ी के बीच | CG Polls: BJP National Spokesperson Sambit Patra target Congress in CG | Patrika News

संबित पात्रा ने कहा- यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा नहीं, बल्कि सीडी बनाम सीढ़ी के बीच

locationरायपुरPublished: Oct 25, 2018 07:46:41 am

Submitted by:

Deepak Sahu

संबित ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ उस वक्तप्रदेश की जनता में ऊहापोह की स्थिति थी

Sambit Patra

संबित पात्रा ने कहा- यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा नहीं, बल्कि सीडी बनाम सीढ़ी के बीच

रायपुर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनावी दौड़ से कांग्रेस पार्टी बाहर है।

राजधानी में बुधवार को उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम कांग्रेस नहीं, बल्कि सीडी बनाम विकास की सीढ़ी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य में रमन सिंह की सरकार विकास की सीढ़ी पर विश्वास करती है। दोनों जानते हैं कि किस प्रकार जनता के सपनों को विकास के सीढ़ी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए। जबकि कांग्रेस कहीं न कहीं सिर्फ ‘सीडी’ पर विश्वास करती है।
भाजपा प्रवक्ता संबित ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं भूपेश बघेल, वह बेल पर बाहर हैं। जो कार्यकारी अध्यक्ष थे, अब उनके साथ नहीं हैं। प्रदेश के जो प्रभारी हैं, उनका सीडी कांड हो गया है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश और निराश हैं।
संबित ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ उस वक्तप्रदेश की जनता में ऊहापोह की स्थिति थी। शुरुआती दौर में प्रदेश की जनता के चेहरे पर चिंता साफ झलकती थी कि क्या प्रदेश विकास कर पाएगा? लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई और रमन सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, तब से प्रदेश पायदान पर पायदान चढ़ता गया।
कांग्रेस के कार्यकाल में जो बीमारू राज्य कहलाता था, अब वह विकसित और सुचारू राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा 65 प्लस सीटों जीत दर्ज कर रमन सिंह की सरकार चौथी बार भी बनने का दावा किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो