script

घोषणा-पत्र की तैयारियों में लगी राजनीतिक पार्टियां, कांग्रेस आगे और भाजपा पीछे

locationरायपुरPublished: Oct 07, 2018 08:45:11 am

Submitted by:

Deepak Sahu

कांग्रेस ने नेता टी.एस. सिंहदेव को घोषणा-पत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है, तो भाजपा ने अपने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर भरोसा जताया है

BJP Congress

घोषणा-पत्र की तैयारियों में लगी राजनीतिक पार्टियां, कांग्रेस आगे और भाजपा पीछे

रायपुर. चुनाव में घोषणा-पत्र की सबसे अहम भूमिका रहती है। जनता के वोट के लिए घोषणा-पत्र ही सबसे बड़ा और प्रमुख आधार होता है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने जहां अपने सबसे सुलझे नेता टी.एस. सिंहदेव को घोषणा-पत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है, तो भाजपा ने अपने कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और उनकी टीम पर भरोसा जताया है।
जहां तक घोषणा-पत्र की तैयारियों का सवाल है, तो उसमें कांग्रेस की तुलना में भाजपा पिछड़ी नजर आ रही है। घोषणा-पत्र तैयार करने से पहले कांग्रेस ने अबतक 20 जिलों का दौरा पूरा कर लिया है। वहीं भाजपा ने 29 सितम्बर को बैठक कर टीम को संभागों का दौरा करने की जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस ने 20 जिलों का पूरा कर लिया दौरा
कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के सभी २७ जिलों में जाकर लोगों से सीधे मुलाकात की जा रही है। क्षेत्र के लोगों से अलग-अलग चर्चा कर स्थानीय समस्या और जरूरतों को समझा जा रहा है। २० जिलों का दौरा पूरा हो गया है। बस्तर संभाग, दुर्ग और रायपुर जिले का दौर होना बाकी है। रायपुर का दौरा १० अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस माह के अंत तक घोषणा-पत्र जारी कर दिया जाए।

भाजपा 10 अक्टूबर तक लोगों से लेगी सुझाव
कृषि मंत्री व भाजपा प्रदेश घोषणा-पत्र समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि घोषणा-पत्र तैयार करने से पहले प्रदेशभर के लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। संभागों का दौरा करने के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दे दी गई है। समिति के सदस्य १० अक्टूबर तक लोगों तक पहुंचकर उनके सुझाव लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार का घोषणा-पत्र अटल दृष्टि पत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इस समिति में मंत्रियों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों को भी जोड़ा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो