scriptCG-PSC 2021 : Pragya of Raipur became state topper | CG-PSC 2021 : रायपुर की प्रज्ञा बनीं स्टेट टॉपर, राज्यपाल के सचिव खलको के बेटा-बेटी भी चयनित | Patrika News

CG-PSC 2021 : रायपुर की प्रज्ञा बनीं स्टेट टॉपर, राज्यपाल के सचिव खलको के बेटा-बेटी भी चयनित

locationरायपुरPublished: May 12, 2023 11:51:11 am

CGPSC 2021 exam result : राजधानी की डीडीयू नगर निवासी प्रज्ञा नायक टॉपर रहीं। दूसरे नंबर पर अनन्या अग्रवाल और तीसरे नंबर पर राजधानी के ही शशांक गोयल हैं।

CG-PSC 2021 : रायपुर की प्रज्ञा बनीं स्टेट टॉपर, राज्यपाल के सचिव खलको के बेटा-बेटी भी चयनित
CG-PSC 2021 : रायपुर की प्रज्ञा बनीं स्टेट टॉपर, राज्यपाल के सचिव खलको के बेटा-बेटी भी चयनित
रायपुर. CGPSC result : छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने गुरुवार रात राज्य सेवा परीक्षा 2021 का साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। आयोग ने 171 पदों के विरुद्ध 170 पदों पर चयन सूची-अनुपूरक सूची जारी की है। राजधानी की डीडीयू नगर निवासी प्रज्ञा नायक टॉपर रहीं। दूसरे नंबर पर अनन्या अग्रवाल और तीसरे नंबर पर राजधानी के ही शशांक गोयल हैं। राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलको की बेटी नेहा को 13वीं रैंक और उनके बेटे निखिल को 17वीं रैंक मिली है। डीएसपी सूची में यतिंद्र बर्मन पहले स्थान पर रहे। दूसरे पर श्रीकांत देव शुक्ला और तीसरे पर साहित हैं। अभ्यर्थीं अपना परिणाम देखने के लिए आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.