scriptबस्तर में बाढ़ का कहर: कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट | cg Rainfall Floods Update Red Alert For Bastar | Patrika News

बस्तर में बाढ़ का कहर: कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

locationरायपुरPublished: Aug 08, 2022 04:55:12 pm

Submitted by:

Mansee Sahu

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में रविवार से मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है।

bastar.jpg

जगदलपुर। पूरा बस्तर संभाग बारिश से सराबोर है। रविवार से ही बस्तर संभाग के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बहुत सी जगहों पर रिहाइशी इलाकों पर पानी घुस गया है। जगदलपुर, बीजापुर में बारिश से हाल ख़राब है। मौसम विभाग द्वारा इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। नेशनल हाईवे डूब चूका है इसलिए छत्तीसगढ़-तेलंगाना रूट बंद हो चूका है। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसलिए जगदलपुर में स्कूल भी बंद कर दिए गए है।

बीजापुर में तुमनार और दंतेवाड़ा में डंकनी नदी उफान पर है। इसके कारण शहर के पुल और कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जगदलपुर में गांगामुंडा वार्ड, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड, धरमपुरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पानी डूबे हुए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा में डंकनी नदी के सामने बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूटा
बीजापुर में तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते अंदरूनी इलाकों में पानी भर गया है। चेरपाल नाला भरने से गंगालूर और चेरपाल का संपर्क अभी भी जिला मुख्यालय से टूटा हुआ है। चेरपाल‎ नाला में कुछ मवेशी बहे गये थे, लेकिन उन्हें कोई हानि नहीं पहुंची है। जिले के छोटे नदी-नाले भी उफान पर चल रहे हैं। जिससे कई गांव का जिला मुख्यालय व ब्लाक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

कुछ जगहों पर सुरक्षाबल के कैंपों में भी पानी घुसने की खबर हैं। जिन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया हैं। कोकडापारा में निर्माणाधीन भवन में फंसे 4 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया।‎ मूसलाधार बारिश की वजह से सोमवार की सुबह तुमनार नदी उफान पर आ गई है। नदी में बने पुल के ऊपर पानी बहने से संपर्क टूट गया है। मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई हैं। पुल के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लगी हुई है। आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट मोड पर हैं।

अगले 72 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी अलर्ट‎
जगदलपुर‎ में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के‎ बाद अब बस्तर संभाग के सातों‎ जिलों में मौसम विभाग ने अगले 72‎ घंटों के लिए रेड अलर्ट घोषित कर‎ दिया है। दो सिस्टम बने हैं,‎ जिनका असर अगले 72 घंटों तक‎ बने रहने की संभावना है। इन हालातों‎ में दक्षिण छग में बारिश का सबसे‎ ज्यादा असर होने के आसार हैं।‎ इस बीच बीते 24 घंटों में‎ 39 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बीजापुर जिले में फिर से भारी बारिश‎ शुरू हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो