रायपुर

निवार तूफान का असर खत्म, मौसम हुआ साफ, रात के तापमान में आई कमी

– दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज – प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री दर्ज

रायपुरNov 29, 2020 / 10:50 am

Ashish Gupta

निवार तूफान का असर: अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, अलाव बना सहारा

रायपुर. निवार तूफान का असर प्रदेश में लगभग खत्म हो गया है। अब मौसम साफ हो गया है। पिछले दो-तीन से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट रही। शनिवार से मौसम शुष्क हो गया। दिन के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। दिनभर धूप निकली रही। दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे अधिक तापमान अधिकतम रायपुर में 30.8 डिग्री रहा।

ED ने पूर्व IAS बाबूलाल पर कसा शिकंजा, 27.86 करोड़ की संपत्ति अटैच की

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में चिन्हांकित वृद्धि हुए है। प्रदेश के दुर्ग संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। बस्तर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक तथा रायपुर, सरगुजा संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग में सामान्य रहे।

सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से कॉलेजों में शुरू हो सकती हैं क्लासेज

उत्तर से रही शुष्क और ठंडी हवाएं
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही है। इस कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा। शहर का अधिकतम तामपान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 30.8 – 17.4
माना – 29.9- 16.9
बिलासपुर – 29.0- 15.7
पेंड्रारोड- 26.9- 13.5
अंबिकापुर – 24.4- 12.0
जगदलपुर – 28.8- 15.9
दुर्ग – — – 15.0
राजनांदगांव – 29.2- 16.5

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.