scriptCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का दौर शुरू, उत्तर-पश्चिम से आने लगी हवा | CG Weather Update: Fall in the minimum temperature in state cold start | Patrika News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का दौर शुरू, उत्तर-पश्चिम से आने लगी हवा

locationरायपुरPublished: Oct 21, 2021 04:46:55 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

CG Weather Update: राजधानी सहित प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से बदला मौसम अब शुष्क होने लगा है। दरअसल, प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाएं आने लगी है।

weather_s_1.jpg

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी, ठंड का दौर शुरू, उत्तर-पश्चिम से आने लगी हवा

रायपुर. CG Weather Update: राजधानी सहित प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से बदला मौसम अब शुष्क होने लगा है। दरअसल, प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाएं आने लगी है। हवा का पैटर्न बदलने के कारण अब प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट यानी ठंड का दौर शुरू होगा।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी हुए 10 दिन से अधिक हो गए है। फिर में लगातार सिस्टम बन रहा था इस कारण से दक्षिण से लेकर उत्तर तक मौसम बदला हुआ था। इसके चलते पिछले तीन-चार दिनों को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही थी।
बड़ी मात्रा में नमी आने के कारण उमस भी बढ़ गई थी। साथ ही दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी हो गई थी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में अब उत्तर-पश्चिम से शुष्क आने लगी है। इस कारण से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है। विशेष तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

4 डिग्री तक बढ़ गया था रात का पारा
नमी आने और बादल छाए रहने की वजह से प्रदेश में कुछ जगहों पर रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो गई थी। इससे राजधानी रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, महासमुंद सहित अन्य शहरों में रात में उमस बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो