scriptसालों बाद बन रहा खास संयोग, अष्टमी संग आज मनाई जा रही रामनवमी | Chaitra Navratri CG 2019: Ramnavami celebrated in special coincidence | Patrika News

सालों बाद बन रहा खास संयोग, अष्टमी संग आज मनाई जा रही रामनवमी

locationरायपुरPublished: Apr 13, 2019 12:31:49 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

सालों बन रहा खास संयोग में दो दिन मनाई जाएगी राम नवमी

Chaitra Navratri CG 2019

सालों बन रहा खास संयोग, अष्टमी संग आज मनाई जा रही रामनवमी

रायपुर. हिन्दू धर्म में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था।इस दिन उपवास और ब्राह्मणों को भोजन कराना भी बहुत फलदायक है। कहते हैं ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि आती है।

Chaitra Navratri CG 2019

पंडित झा के अनुसार अष्टमी-नवमी तिथि की युति होने से सुबह 11 बजे से हवन शुरू हो चुका है। दोपहर 12 बजे के बाद पूर्णाहुति, कन्याभोज, रात्रि में ज्योति विसर्जन किए जाएंगे। दोपहर में ही राधाकृष्ण मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो